पीरियड्स के दौरान बदबू आना आम बात है। हालांकि, कई बार यह बदबू इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि महिलाएं असहज महसूस करने लगती हैं। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? कुछ सामान्य गलतियां हैं जिन्हें ज्यादातर महिलाएं करती हैं, जिससे बदबू दोगुनी हो जाती है। क्या आप जानना चाहती हैं इन गलतियों के बारे में? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढें।
लंबे समय तक पैड पहनना (How Often Should You Change Your Pad)
कई बार महिलाएं लंबे समय तक पैड को बदलती नहीं है, जिसके कारण बदबू आने लगती है। समय-समय पर पैड जरूर बदलना चाहिए। पैड ज्यादा देर तक ब्लड को अब्जॉर्ब नहीं कर सकते हैं। कम से कम 3-4 घंटे में आपको पैड चेंज करना चाहिए। इससे न केवल बदबू की परेशानी कम होगी, बल्कि लीकेज का डर भी नहीं रहेगा।
केमिकल वाले पैड का उपयोग करना (Why We Should Not Use Chemical Pads)
आपको ऐसे पैड नहीं पहनने चाहिए जिनमें केमिकल ज्यादा हो। यानि सेंटेड पैड। इन पैड के कारण बदबू ज्यादा आती है क्योंकि ब्लड और सेंट की स्मेल मिक्स हो जाती है, जो भयानक बदबू पैदा करती है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि पीरियड्स के दौरान बदबू की समस्या को कम करना चाहती हैं तो सेंटेड पैड का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसके बजाय आप कॉटन या माइक्रोफाइबर से बने पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन पैड्स को बनाने के लिए केमिकल का उपयोग नहीं होता है। इसलिए यह सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है। साथ ही सैंटेड पैड के कारण कई बार इंफेक्शन का भी डर बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर
गंदा अंडरवियर भी है कारण (Is Dirty Underwear Cause Smell)
अक्सर पीरियड्स के दौरान लीकेज हो जाती है, जिससे खून का दाग अंडरवियर में लग जाता है। अगर गंदी पैंटी को बदला नहीं गया तो इससे बदबू आने लगती है। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपने गंदा अंडरवियर न पहना हो। ऐसे में आपको समय-समय पर अंडरवियर चेक करना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि हमेशा कॉटन पैंटी ही पहनें। कॉटन से बने अंडरवियर हवा को पास करते हैं, साथ ही पसीने को भी आसानी से सोख लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान आपको भी आती है अजीब सी बदबू, जानिए कारण
बदबू से बचने का तरीका (How To Get Rid Of Stink)
पीरियड्स के दौरान आने वाली बदबू से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करना है। यह हाइजीन प्रोडक्ट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे आपको बदबू की बिल्कुल भी परेशानी नहीं होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि कम से कम 6 से ज्यादा घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के बाद इसे फेंकने की भी जरूरत नहीं होती है। बस इसे रिमूव करके ब्लड को टॉयलेट में फ्लश करना होता है। है न कमाल की चीज।
इन बातों का रखें ध्यान
- पैड का इस्तेमाल करने से पहले हमेशा हाथ जरूर धोएं। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।
- पैड की जगह आप टैम्पोन का भी उपयोग कर सकती हैं। इससे बदबू की संभावना कम हो सकती है।
- पर्सनल हाइजीन मेंटेन करने के लिए प्यूबिक हेयर को साफ करके रखना चाहिए। खासतौर पर पीरियड्स से पहले ही प्यूबिक हेयर को भी क्लीन करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।