हमारे आसपास ऐसे कई पौधे मौजूद है, जिन्हें खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से एक है केला। वैसे तो केले का सेवन हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि फल के अलावा भी केले के पेड़ के अन्य हिस्से हेल्थ के लिए सही होते हैं।
जी हां, केले की जड़ का सेवन शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि केले की जड़ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, बी और सेरोटोनिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि केले की जड़ का सेवन करने से और क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
आंखों की सेहत के लिए
केले की जड़ कई मायने में आंखों के लिए सही मानी जाती है। केले की जड़ में विटामिन ए भरपूर मात्र में पाया जाता है, जिसके सेवन से आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद मिल सकती है। केले की जड़ों से बने काढ़े का भी आप सेवन कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे नार्मल भी खा सकती हैं। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से आंखों को और भी कई लाभ मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Brain Tonic: दिमाग के साथ दिल को भी दुरुस्त रखती है शंखपुष्पी, जानें 10 फायदे
हाई ब्लड प्रेशर के लिए
कहा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए भी केले की जड़ फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप केले की जड़ को पानी में उबाल कर सुबह-शाम सेवन करें। इसके नियमित सेवन से काफी राहत मिलती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नार्थ-ईस्ट के लोग केले की जड़ को सब्जी के रूप में भी बना के खाते हैं।
Recommended Video
अस्थमा के लिए है फायदेमंद
अगर आप अस्थमा बीमारी से परेशान हैं, तो आप केले की जड़ का सेवन कर सकती हैं। केले की जड़ में एंटीपायरेटिक गुण पाए जाते हैं, जो सांस संबंधी बीमारियों के लिए सही मानी जाती है। अगर आप सप्ताह में दो से तीन रोज कम से कम सौ ग्राम ताजा केले की जड़ को पानी में उबाल कर सेवन करती हैं, तो आपको बहुत जल्द राहत मिल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में आपको भी डाइट में शामिल करना चाहिए इन फूड्स को
पेट के लिए है फायदेमंद
कहा जाता है कि केले की जड़ों में डोपामाइन की भरपूर मात्रा होती है, जिसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी को सही करने में मदद मिलती है। इसके सेवन करने से पेट में होने वाली गैस्ट्रिक एसिड को भी रोकने में काफी मदद मिलती है। आप इसका काढ़ा बना के भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इस संबंध में आप एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.shopify.com,kirkeyecenter.com,res.cloudinary.com)