खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ-साथ हम डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से हमारा वजन कम होता है, ऐसा आपने सुना भी होगा और शायद अपनाया भी हो। लेकिन डॉक्टर वरालक्ष्मी यनामांद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि खाली पेट नींबू पानी पीने से एसिडिटी हो सकती है। इस तरह के कई हेल्थ ट्रेंड हैं, जिन्हें हम रोज अपनाते तो हैं, लेकिन उनसे होने वाले नुकसान के बारे में नहीं जानते हैं। तो जानते हैं डॉ वरालक्ष्मी के बताए गए हेल्थ ट्रेंड और आयुर्वेद के मुताबिक उनसे होने वाले नुकसान के बारे में।
खाली पेट नींबू पानी
कई लोग वेट लॉस के लिए सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीते हैं। लेकिन डॉ वरालक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि लेमन वॉटर आपके पेट में जलन, एसिडिटी और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो केवल सुबह उठकर गरम पानी पिएं और इसके साथ किसी और चीज का सेवन न करें। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि अगर आपको गरम नींबू पानी सूट करता है, तो आप इसका सेवन करें, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: बहुत अधिक बैठने से वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये 5 योग
कच्चे फलों का जूस
फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के तुरंत बाद लोग जूस पीते हैं, लेकिन इससे कई नुकसान हो सकते हैं। डॉक्टर वरालक्ष्मी ने बताया कि जब भी आप कच्चे फल का जूस पीते है, तो ब्लोटिंग और न्यूट्रिशियन की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको फलों को स्टीम करना चाहिए और फिर जूस बनाना चाहिए। अगर आप सीधे कच्चे फल का जूस बनाते हैं, तो ब्लोटिंग और उल्टी होने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बेर का सेवन, जानें इसके फायदे
ज्यादा व्रत रखना या एक समय ही खाना
व्रत रखना या दिन में सिर्फ एक बार खाना खाना, यह सभी वजन घटाने के लिए असरदार हो सकते हैं। लेकिन डॉ वरालक्ष्मी ने बताया कि ऐसा करने से पीरियड्स मिस हो जाते हैं, बाल टूटने या झड़ने लगते हैं और शरीर में कमजोरी आ जाती है। कोशिश करें कि आप ज्यादा वर्कआउट करें, बजाए भूखे रहने या ज्यादा दिन व्रत रखने के। इसके अलावा आप लेमनग्रास वॉटर का सेवन कर सकती हैं।
Recommended Video
ठंडी स्मूदी पीना
टेस्ट को बढ़ाने और हेल्दी रहने के लिए हम स्मूदी में बर्फ मिला लेते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। डॉक्टर वरालक्ष्मी के मुताबिक ऐसा करने से पेट में दर्द होता है और कोल्ड होने की संभावना रहती है। कोशिश करें कि साधारण स्मूदी पिएं और एक बार में एक जैसे फलों की ही स्मूदी बनाएं। केले के साथ आपको किसी दूसरे फल को मिलाने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक इससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
हॉट योगा करना
हॉट योगा में आपको एक गरम और बंद जगह पर योगा करना होता है, जिससे शरीर में नमी कम होने लगती है। डॉ वरालक्ष्मी ने बताया कि आपको हॉट योगा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में डीहाइड्रेशन होती है और सरदर्द बढ़ता है। अगर आपको वजन कम करना है, तो वर्कआउट या सिंपल योगा करना बेहतर रहेगा। डॉक्टर के मुताबिक हॉट योगा ट्रेंड काफी लोगों ने अपनाया लेकिन इसका रिजल्ट केवल डीहाइड्रेशन और सरदर्द ही निकला था।
तो वेट लॉस करने के साथ-साथ हेल्थ ट्रेंड अपनाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik