कई बार हम पार्टी में काफी ज्यादा वाइन पी लेते हैं। ऐसे में हमें काफी ज्यादा हैंगओवर हो जाता है। अगर आपको भी हैंगओवर हो गया है तो परेशान ना हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना हैंगओवर खत्म कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस आसान उपाय के बारें में विस्तार से।
बता दे कि हमें हैंगओवर उतारने के टिप्स किसी और ने नहीं बल्कि हमारें एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश ने बताया है। योगेश पटना के NMCH अस्पताल में काम करते हैं। योगेश ने हमें तीन चीजों के बारें में बताया है उनका कहना है कि इन तीन चीजों में से आप किसी भी एक चीजों का सेवन करती हैं तो आपका हैंगओवर मिनटों में गायब हो जाएंगा।
नींबू पानी
अगर घर में कुछ भी नहीं होता है तो हम नींबू पानी का सेवन दारु पीते वक्त करते हैं। ऐसा करने से भी हम आसानी से अपना हैंगओवर खत्म कर सकते हैं। अगर आपको भी काफी ज्यादा हैंगओवर हो गया है तो परेशान ना हो केवल आपको नींबू पानी पीने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपका हैंगओवर मिनटों में खत्म हो जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें: नींबू की बढ़ी कीमतों से हुआ मन खट्टा? ट्राई करें ये चीजें
दही खाएं
आप अपने हैंगओवर को खत्म करने के लिए दही भी खा सकती हैं। दही से आसानी से आपका हैंगओवर खत्म हो जाएंगा। सभी के घर पर दही होता ही है ऐसे में आपको कुछ नहीं करना है खट्टी दही का सेवन करना है। ऐसा करने से मिनटों में हैंगओवर खत्म हो जाएंगा और आपको होश भी आ जाएंगा। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। ऐसे में हैंगओवर के समय ये आपके लिए सही हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: नींबू का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकता है डार्क स्पॉट्स में कमी!
नारियल पानी
हैंगओवर उतारने के लिए आप नारियल पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल पानी हैंगओवर को मिनटों में गायब कर देता है। कई बार हम शराब काफी पी लेते हैं। ऐसे में शराब के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं। ऐसे में नारियल में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो बॉडी को फिर से हाइड्रेट करते हैं। हैंगओवर के बाद आपको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।