हर महिला चाहती हैं कि वह हमेशा जवां, स्वस्थ और सुंदर दिखाई दें। लेकिन तनाव, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और धूल और प्रदूषण से भरे खराब वातावरण जैसे कारकों से आप समय से पहली बूढ़ी दिखाई देने लगती हैं। बुढ़ापा न केवल आपके बाहरी रूप को बल्कि आपके अंगों के लिए भी हानिकारक है। तो अगर आप एक ऐसे उपाय की तलाश में हैं जो आपको 30 और 40 के दशक में भी फिट, हेल्दी और जवां बनाए रहने में मदद कर सके, तो योग इसका उत्तर है।
जी हां, प्रत्येक समस्या के लिए एक विशिष्ट समाधान की आवश्यकता होती है, इसलिए यदि आप 40 वर्ष की उम्र में हेल्दी, ग्लोइंग और जवां त्वचा की चाहत रखने वाली महिला हैं, तो यहां आपके लिए ग्रैंड मास्टर अक्षर (योग एक्सपर्ट, आध्यात्मिक गुरु, लाइफस्टाइल कोच, परोपकारी और लेखक) द्वारा सुझाए गए कुछ आसान योग आसन हैं।)
इस आसान योग दिनचर्या का पालन करें और आप निश्चित रूप से त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव से प्रभावित होंगे। साथ ही यह आपको 40 की उम्र में भी जवां ग्लो पाने में मदद कर सकता है। आइए सबसे पहले योग के फायदों के बारे में जान लेते हैं।
योग के लाभ
- अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक।
- गंभीर विकारों को ठीक करता है
- दिमाग को मजबूत और सक्रिय बनाता है
- मन और शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करता है।
- आपकी त्वचा में ग्लो लाने के लिए आपके ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
- तनाव कम करता है।
- हमारे अंगों को स्वस्थ रखता है।
जी हां, हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति के लिए निश्चित रूप से योग के कई लाभ हैं।
हलासन
- स्वस्थ त्वचा के लिए उल्टे पोज़ बहुत अच्छे हो सकते हैं। हल मुद्रा से शुरू करें जिसे संस्कृत में हलासन के रूप में भी जाना जाता है।
- इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।
- अपने पैरों को ऊपर उठा लें।
- अपने पेल्विक को अपने हाथों से पकड़ें।
- पैर की उंगलियों को अपने सिर के पीछे छोड़ने के लिए ऊपर की ओर धकेलें।
सावधानी- गर्दन में दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: बढ़ती उम्र के असर को बेअसर करते हैं ये 3 योगासन
अधोमुख श्वानासन
एक ऐसी आसान मुद्रा जो सभी लेवल के अभ्यासियों द्वारा की जा सकती है, डाउनवर्ड डॉग चेहरे और सिर की ओर ब्लड के फ्लो को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, यह त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे मुंहासे, झाइयों, झुर्रियां आदि को ठीक करने में भी प्रभावी है। चेहरे पर वह चमक पाने के लिए और बालों के लिए लाभ प्राप्त करने के लिए इसे नियमित रूप से करें।
- इसे करने के लिए शरीर को हाथों और पैरों के पंजों के बल कर लें।
- शुरुआत में घुटनों के बल आ जाएं।
- इसके बाद घुटनों को भी हवा में उठा लें।
- आपके पैरों और हाथों पर ही शरीर का पूरा वजन होना चाहिए।
- अब अपने हिप्स को उठा लें।
- ये ऐसा होना चाहिए जैसे आपने उल्टा v बना रखा हो।
- इसके बाद अपने शरीर को स्ट्रेच कर लें।
- ध्यान रहे घुटने या हाथ मुड़े नहीं।
सर्वांगासन
इसे शोल्डर स्टैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह मुद्रा चेहरे और सिर की ओर ब्लड के प्रवाह को तेज करती है, सर्वांगासन आपके बालों को जड़ों को मजबूती प्रदान करने में भी मदद करता है।
- इसे करने के लिए योगा मैट पर लेट जाएं।
- धीरे-धीरे अपने पैर और हिप्स को ऊपर उठाएं।
- आप अपने हाथ का सहारा ले सकती हैं।
- आपको सलाह दी जाती है कि आप दीवार के खिलाफ अभ्यास करें क्योंकि पूरे शरीर का भार कंधों पर होता है।
Recommended Video
शीर्षासन
खूबसूरत ग्लो के लिए आपके नियमित अभ्यास के लिए शीर्षासन भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यदि आप एक नौसिखिया हैं तो दीवार के खिलाफ अभ्यास करें। आपको सलाह दी जाती है कि अगर आपको इसे ठीक से करना नहीं आता है तो इसे किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
सावधानी
- अगर आपको कलाई, गर्दन या कंधे की समस्या है तो इस आसन को करने से परहेज करें।
- पीरियड्स या प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को यह आसन नहीं करना चाहिए।
- यदि आप बढ़े हुए थायरॉयड, लिवर या प्लीहा, ग्रीवा स्पॉन्डिलाइटिस, स्लिप डिस्क और हाई ब्लड प्रेशर या अन्य हार्ट रोगों से पीड़ित हैं तो शीर्षासन का अभ्यास न करें।
आप 40 की उम्र में भी जवां त्वचा के लिए इन आसनों और प्राणायाम का पालन कर सकती हैं। प्रत्येक मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रहें। इन आसनों के साथ-साथ खूब पानी पिएं और स्वस्थ आहार का सेवन करें, जिससे आप हमेशा से जवां त्वचा पाना चाहती हैं।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। योग से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।