Bani J से सीखें कैसे रहें जिम में motivated

Bani J का कहना हैं कि ''वो फिट रहने के लिए ही नहीं बल्कि मजे के लिए भी exercise करना पसंद करती हैं। इसलिए वह घंटों जिम workout करती हैं।

Inna Khosla

आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ में अपनी body को फिट रखना बेहद जरुरी है क्योंकि अगर आप फिट रहेंगी तभी तो active और हेल्दी रहेंगी। इसलिए हर महिला आजकल फिट रहना पसंद करती है और इसके लिए महिलाएं कड़ी मेहनत भी करती है। ऐसी ही एक महिला है जिन्हें फिट रहना बेहद पसंद है। जी हां हम बात कर रहे हैं Bani J की। Bani J का असली नाम गुरबाणी जज है जिसे आप सब VJ Bani के नाम से जानते होंगे। जिसे आपने Big Boss Season 10 में देखा होगा।
 
Bani J खुद को फिट रखने के लिए घंटों exercise करती हैं। उनका कहना हैं कि ''वो फिट रहने के लिए ही नहीं बल्कि मजे के लिए भी exercise करना पसंद करती हैं। इसलिए वह घंटों जिम workout करती हैं। वह मानती हैं कि जितनी तेज दर्द महसूस होगा उतना ही आपका वर्कआउट अच्छा होगा।''

Bani किन से inspire हैं?

Bani को एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है ये तो आप सभी जानते हैं लेकिन Bani नयीम राहमान चौधरी को अपना गुरु मानती हैं। इसलिए तो वह Indian Fitness Model नाम से भी जानी जाती हैं।

Read more: नहीं पता तो अब जानिये कि आपकी body को कैसे workout plan की जरूरत है?
 

कैसे की थी अपने करियर की शुरुआत?

Bani ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में mtv के एक पॉपुलर शो Roadies Season 4 से की थी। Bani J 2006 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 में भी नजर आई इसके बाद 2016 में TV के मशहूर reality show Big Boss Season 10 में नजर आई थी। साथ ही bani mtv की VJ भी है और कई मूवीज में काम भी कर चुकी है।
 

कैसे मिसाल बनी Bani?

Bani का अंदाज सबसे अलग है ये तो आप सभी ने इस वीडियो में देखा होगा लेकिन वह आज भी हर फिटनेस freaks की जुबान पर छाई हुई हैं क्योंकि उनकी फिटनेस regime बाकी सभी फिट स्टार्स से बेहद अलग है इसलिए हर दूसरी महिला Bani को फॉलो कर फिट बॉडी पाना चाहती हैं।



Credits

Editor: Syed Afraz   

Producer: Prabjot Kaur

Disclaimer