फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह अधिकतर एक्सपर्ट देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वार्म-अप भी उतना ही जरूरी है? फिटनेस एक्सपर्ट मुनमुन गनीरेवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि एक्सरसाइज से पहले वार्म-अप करना बेहद जरूरी है, ऐसा करने से आप एक्सरसाइज पर सही तरह से फोकस कर पाते हैं। इतना ही नहीं वार्म-अप से आपके मसल्स खुलते हैं और बॉडी एनर्जेटिक महसूस करती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी आप केवल वार्म-अप अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे वार्म-अप करने के फायदे क्या हैं और इससे एक्सरसाइज पर क्या बदलाव आते हैं।
एक्सरसाइज के पहले वार्म-अप क्यों है जरूरी?
मुनमुन गनीरेवाल ने बताया कि एक्सरसाइज करने के पहले आपको वार्म इसलिए करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी बॉडी की मसल्स को एक्सरसाइज करने के लिए तैयार करता है। वार्म आपके दिनचर्या के लिए एक जरूरी हिस्सा होना चाहिए, क्योंकि यह शांत अवस्था(resting state) से बॉडी को हैवी वर्कआउट के लिए अच्छा बनाता है। मुनमुन ने बताया कि वार्म-अप आपकी ह्रदय गति(heart rate), सांसें और बॉडी टेंप्रेचर को तेज करता है। इससे बॉडी फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए बेहतर बन जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: जिम से नहीं घर में सिर्फ इन 3 आसान एक्सरसाइज से करें कैलोरी बर्न, पेट की चर्बी भी होती है कम
वार्म अप करने के फायदे
View this post on Instagram
एक्सरसाइज करने के पहले वार्म-अप करने के अनेक फायदे हैं और मुनमुन गनीरेवाल ने इनके बारे में भी बताया है। एक्सरसाइज करने के दौरान कई लोगों को चोट लग जाती है, लेकिन मुनमुन ने बताया कि वार्म-अप से आप एक्सरसाइज के दौरान चोट लगने से बच सकते हैं। वार्म-अप आपके ज्वाइंट्स को मजबूत करता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। इतना ही नहीं, वार्म-अप मसल्स, बॉडी और दिल तक के ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। मुनमुन का कहना है कि अगर आप अपने दिनचर्या में वार्म-अप शामिल करते हैं, तो मसल्स में होने वाले दर्द से भी छुटकारा पा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Yasmin Karachiwala Tips: पीसीओएस से परेशान महिलाएं घर पर करें ये 5 वर्कआउट
मुनमुन गनीरेवाल की वार्म-अप टिप्स
- अगर आप अपने वर्कआउट को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए जॉगिंग या वॉक जैसे वार्म-अप जरूर करें।
- कम वार्म-अप के साथ शुरुआत करें और धीरे-धीरे तीव्रता व समय को बढ़ाना शुरु करें। यह आपकी बॉडी को एनर्जेटिक बनाएगा और र्कआउट को अच्छा बनाने में मदद करेगा।
- एक्सरसाइज के पहले कार्डियो वार्म-अप जैसे- कुछ देर चलना, जोगिंग, साइक्लिंग जरूर करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- मसल्स पर जरूर ध्यान दें, जैसे- शोल्डर सर्कल (shoulder circles) और नेक रोटेशन(neck rotation) को वार्म में शामिल करें।
Recommended Video
वार्म अप एक्सरसाइज कैसे करें?
मुनमुन गनीरेवाल ने बताया कि जब भी आप एक्सरसाइज करते हैं उसके मुताबित ही वार्म-अप करना चाहिए। उदहारण के तौर पर मुनमुन ने शेयर किया कि अगर आप इंटेंस वर्कआउट करने वाले हैं, तो साधारण यानि कुछ देर चलने जैसा वार्म-अप सही रहेगा। अगर आप नॉर्मल वर्कआउट करते हैं, तो जोगिंग करना बेहतर रहेगा। मुनमुन ने बताया कि पंच करना, किक करना यह सब साधारण वार्म-अप माने जाते हैं, जिन्हें आप कभी-भी अपना सकते हैं। मुनमुन ने योगा करने वालों के लिए भी टिप्स दी है कि योगा करने के पहले आपको सूर्य नमस्कार जरूर करना चाहिए यह आपके योग को बेहतर बनाता है।
तो एक्सरसाइज या योगा करने के पहले आप कौन-सा वार्म अपनाने वाले हैं यह हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik