By Anuradha Gupta20 Jun 2020, 19:11 IST
शरीर को फिट रखने के लिए योगा एक बेहतरीन उपाय है। यह बात आम आदमी से लेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस तक सभी को पता है। सेहतमंद रहने के लिए वैसे तो योगा हर दिन करना चाहिए मगर, 21 जून को पूरी दुनिया International Yoga Day के रूप में मनाती है। इस दिन कई लोग योगा करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं। बॉलीवुड में भी योगा को बहुत महत्व दिया गया है। खासतौर पर मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, दिशा पटानी और करीना कपूर जैसी कुछ एक्ट्रेसेस के दिन की शुरुआत ही योगा से होती है। इनमें से किसी की उम्र 35 प्लस है तो किसी की 40 प्लस मगर, योगा से यह सभी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस खुद को पूरी तरह से फिट रखती हैं। इस वीडियो को देखें और जानें कि योगा का दीवानापन इन एक्ट्रेसेस में किस हद तक है। हो सकता है कि आप भी इनसे इंस्पायर हो जाएं।