Verified by ayurvedic expert dr abrar multani
Colour therapy for Weight Loss आजकल के लाइफस्टाइल में शारीरिक काम कम हो गया है। जिसके चलते लोग मोटापा का शिकार का हो रहे हैं। एक बार वजन बढ़ जाता है, तो इस वजन को कम करना बहुत ही कठिन हो जाता है। किसी भी इंसान का वजन कम करने के लिए उनकी डाइट, बॉडी टाइप और मेटाबॉलिज्म बहुत जरूरी होता है। इसी के आधार पर आप अपना वजन कम कर सकती हैं।
लेकिन क्या आप जानती हैं कलर थेरेपी वजन घटाने में काफी मददगार होती है। यह कोई नई तकनीक नहीं है। इसका उपयोग सदियों से होता आया है। पहले से समय में इस थेरेपी का इस्तेमाल कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक किया जा सकता है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी से बात की है।
क्या है कलर थेरेपी? (what is color therapy)
यह एक प्राचीन थेरेपी है जिसे क्रोमोथेरेपी भी कहा जाता है। इस थेरेपी के दौरान शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए रंग को केंद्रित किया जाता है। इस उपचार में शरीर के कुछ असंतुलन और प्रमुख चक्रों (ऊर्जा केंद्रों) को ठीक करने के लिए रंग और प्रकाश का उपयोग किया जाता है। जिससे कई तरह की शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। कलर थेरेपी की मदद से वजन को कम करना, अस्थमा, गठिया, और मानसिक विकार ठीक किया जा सकता है।
कलर थेरेपी से कैसे वजन कम होता है?
कलर थेरेपी के द्वारा वजन कम करना सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे। भला इससे वजन कैसे कम होता है। दरअसल इस थेरेपी का हमारे वजन से सीधा संबंध नहीं लेकिन इस उपचार के दौरान भूख कम हो जाती है जिसका असर हमारे वजन पर पड़ता है। बहुत से लोगों अपना खाने की क्रेविंग को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन कम नहीं होता है। वहीं इस थेरेपी के माध्यम से आप अपनी भूख की लालसा को कम कर सकते हैं जिससे वजन कम हो जाता है। इस लेख में हम आपको उन रंग के बारे में बताएंगे जो आपकी भूख को दबाने में मददगार साबित हो सकता है। (कलर थेरेपी के फायदे)
लाल रंग
लाल रंग थेरेपी लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप रोजाना 10 से 20 मिनट के लिए लाल रंग का चश्मा पहनते हैं इससे शरीर का मेटबॉलिजन्म बढ़ता है। साथ ही यह आपकी भूख दबाने में भी काफी मददगार होगा। (वजन कैसे करें कम)
हरा और बैंगनी कलर
वजन घटाने के लिए नीला, हरा और बैंगनी रंग सबसे अच्छे रंग हैं। अगर आपको अपने भारी वजन की समस्या हो रही है, तो डाइनिंग रूम के चारों ओर इन रंगों से पर्दे या फिर तस्वीर का उपयोग कर सकती हैं। भूख को कम करने के लिए इन तीन रंगों में से कोई भी रंगीन प्लेट भी खरीद सकते हैं।
नीला कलर
वजन कम करने के लिए आप ब्लू कलर थेरेपी काफी मददगार है। क्रोमोथेरेपी के अनुसार नीला रंग भूख को कम करता है। जिस वजह से आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ेंः Holi Special: हर रंग में छिपा है आपकी हेल्थ से जुड़ा एक राज, जानें क्या
पीला रंग
वजन कम करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। कलर थेरेपी के अनुसार पीला कलर से पौष्टिक आहार लेने में मदद मिलती है। इस उपचार के अनुसार आधे घंटे पीले रंग का चश्मा पहनने से आपका ध्यान स्वस्थ आहार पर जाएगा।
इसे जरूर पढ़ेंः कलर साइकोलॉजी से हल्का होता है मन, एक्सपर्ट से जानें क्या है कलर साइकोलॉजी?
Recommended Video
ब्लैक कलर थेरेपी
कलर थेरेपी न केवल मानसिक स्वास्थ्य बल्कि वजन को कम करने में भी काफी मददगार है। थेरेपी के अनुसार ब्लैक कलर भूख को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप डाइनिंग टेबल कवर पर ब्लैक कपड़े का उपयोग कर सकती हैं। (तनाव कैसे करें दूर)
नोट अगर आपका वजन किसी बीमारी की वजह से बढ़ रहा है, तो आप इस थेरेपी को लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik xpert dr abrar multani
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।