प्रेग्नेंसी के दौरान रेगुलर एक्सरसाइज करने से मां और होने वाला बच्चा दोनों की हेल्थ को फायदा होता है। प्रीनेटल एक्सरसाइज आपके शरीर को डिलीवरी के लिए तैयार करने में मदद करती है। वॉकिंग, पिलाटेस, योग और स्विमिंग जैसी कई ऐसी एक्सरसाइजेज हैं जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान करना सुरक्षित माना जाता है लेकिन इसे सावधानी और जरूरत से ज्यादा करने से बचना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंट है और आपको पिलाटेस करना पसंद है तो सेलिब्रिटी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मीन कराचीवाला के पास आपके लिए कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। यह एक्सरसाइज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए शेयर की हैं।
एक्सरसाइज का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने 5 तरह की एक्सरसाइज और उनके फायदों के बारे में बताया है। कैप्शन में यास्मीन ने लिखा, ''प्रेग्नेंसी शरीर में लगभग हर अंग और प्रणाली में बदलाव को प्रभावित करती है। ये बदलाव फर्स्ट ट्राइमेस्टर में अपेक्षाकृत तेज़ और अनदेखे हैं। सेकंड और थर्ड ट्राइमेस्टर में शारीरिक बदलाव अधिक स्पष्ट हो जाते हैं। बदलाव, हार्मोनल और फीटस के विकास के प्रभाव के कारण होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज दिखाऊंगी जो आप प्रत्येक ट्राइमेस्टर में कर सकती हैं। आज मैं आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताऊंगी जो आप फर्स्ट ट्राइमेस्टर में कर सकती हैं।''
View this post on Instagram
आगे उन्होंने लिखा, ''याद रखने वाली मुख्य चीजों में से एक यह है कि हम "रेक्टस एब्डोमिनिस" पर काम करने पर ध्यान फोकस नहीं करना है, इसलिए फ्लेक्सियन एक्सरसाइज जैसे सिट-अप्स, क्रंचेस आपके शरीर के लिए अच्छे नहीं हैं। ऐसे में हमें अपने ट्रांसर्वस एब्डोमिनिस पर काम करने पर ध्यान देना चाहिए, जो एब्डोमिनल की सबसे गहरी परत है जो आपके डायाफ्राम, पेल्विक फ्लोर और मल्टीफ़िडस के साथ-साथ आपके कोर का हिस्सा है।'' आइए ऐसी ही 5 एक्सरसाइज के बारे में जानें जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में फिट रहने के लिए कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बिस्तर पर बैठे-बैठे ये 6 एक्सरसाइज करें, होगा वेट लॉस और रहेंगी फिट
1. मैट पर ब्रिजिंग
इस एक्सरसाइज को 15 बार करें।
फायदे
- रीढ़ को गतिशील करती है।
- हैमस्ट्रिंग को मजबूत करती है।
- पेल्विक फ्लोर को टोन करती है।
2. सिंगल लेग ब्रिज
इसे दोनों साइड से 10 बार करें।
फायदे
- ऑब्लिक को मजबूत करता है।
- रीढ़ की दोनों साइड को संतुलित करता है।
3. बेंट नी विंडशील्ड वाइपर
इस एक्रसाइज को 10 बार करें।
फायदे
- निचले एब्डोमिनल को मजबूत करता है।
- घुटनों के बीच एक छोटा तकिया रखें जो हिप्स को स्थिर करता है।
Recommended Video
4. स्ट्रेट लेग विंडशील्ड वाइपर
इस एक्सरसाइज को भी आपने 10 बार करना है।
फायदे
- लोअर एब्डोमिनल को मजबूत करती है और हिप को स्थिर करती है।
5. पुश अप्स
दीवार के सहारे इस एक्सरसाइज को 10 बार करें
फायदे
- ऊपरी शरीर को मजबूत करती है।
- कंधे को स्थिर रखती है।
आप इन एक्सरसाइजेज को यास्मीन का वीडियो देखकर आसानी से कर सकती हैं। अगर आप भी प्रेग्नेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में खुद को फिट रखना चाहती हैं तो इन एक्सरसाइज को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। लेकिन किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Instagram.com