Bigg Boss के घर में भी इन महिलाओं ने नहीं छोड़ा अपना स्टाइलिश अवतार

इन महिलाओं के ऊपर किसी का बस नहीं चलता। बिग बॉस का भी नहीं। तभी तो बिग बॉस के घर में भी महिलाएं अपने स्टाइल का जलाव बिखेरते रहती हैं। 

Inna Khosla

 

आप घर में कैसे रहती हैं? तैयार होकर? अच्छे कपड़े पहनकर? लिपस्टिक लगाकर? 

या फिर बिल्कुल सिम्पल?

जवाब जरूर दीजिएगा। 

तब तक हमलोग बिग बॉस के घर की बात कर लेते हैं। बोलने के लिए तो ये घर है। हां... हां बिग बॉस का घर। लेकिन है तो घर ही ना। और वहीं रहना भी पूरे महीनों के लिए रहता है। तो ऐसे में कोई हमेशा तैयार होकर कैसे रह सकता है?

आप रह सकते हैं?

शायद नहीं। मैं तो बिल्कुल भी नहीं रह सकती।

लेकिन हमारी ये टीवी सेलीब्रिटीज़ रह सकती हैं। तो हम यूं कह सकते हैं कि इनके स्टाइल के ऊपर बिग बॉस का भी कंट्रोल नहीं चलता। आज हम इस वीडियो में उन महिलाओं की बात करने वाले हैं जो बिग बॉस में भी स्टाइलिश अवतार में ही नजर आईं। 

ये रही बिग बॉस की कुछ फीमेल कंटेस्टेंट की जिन्होंने बिग बॉस के घर में भी अपना स्टाइल का पीछा नहीं छोड़ा। 

हिना खान

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान इस बार की सबसे कंट्रोवर्सिअल कंटेस्टेंट हैं। और जिस दिन इनसे जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी नहीं होती है तो ये अपने स्टाइल और लुक के लिए सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही होती हैं। 

लोपामुद्रा राउत

ये बिग बॉस के पिछले सीज़न में आई थीं। इन्होंने भी काफी हंगामा किया था। लेकिन फिर भी इनकी चर्चा इनके लुक के लिए भी काफी होती हैं। लोपामुद्रा राउत मिस यूनाइटेड महाद्वीपों 2016 की दूसरी रनरअप थीं तो इनसे वैसे भी उम्मीद नहीं की जा सकती थी कि ये अपने स्टाइल का दामन छोड़ दे। 

Read more: क्‍या जुएं छिपाने के लिए ढिंचैक पूजा पहनती हैं टोपी?

नीतिभा कॉल

ये भी बिग बॉस के पिछले सीज़न की कंटेस्टेंट रही थीं। नितिभा कॉल बिग बॉस 10 की इंडियावाले आम आदमियों टीम की एक कंटेस्टेंट थीं। फिर भी इन्होंने अपने लुक और स्टाइल के लिए सेलीब्रिटीज़ से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।

गौहर खान

गौहर खान बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट थीं और उन्होंने उस समय ये सीज़न जीता भी था। उस समय गौहर खान अपनी सुंदरता औऱ स्टाइल के लिए काफी पंसद की गई थीं।

सनी लियोन

सनी लियोन भी बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट थीं औऱ उस सीज़न में वो अपनी खूबसूरती, स्टाइल और लोकप्रिय आइटम सॉन्ग के लिए काफी पसंद की गई थीं। 

 

Credits

Editor - Anand Sarpate

Producer - Prabjot Kaur 

Disclaimer