अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। अपने आउटफिट को चुनने के लिए खासतौर से हम लेटेस्ट फैशन की पूरी जानकारी भी रखते हैं। वहीं आजकल सेलिब्रिटी किड्स अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज से इंटरनेट पर काफी मशहूर होते नजर आ रहे हैं। बात अगर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की करें तो उनके लुक्स फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अगर आप भी स्टाइलिश और बोल्ड दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं शनाया के कुछ बेमिसाल लुक्स जिसे आप भी कर सकती हैं स्टाइल और अपने लुक को बना सकती हैं लाजवाब। साथ ही बताएंगे उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप।
गाउन में शनाया कपूर
यह गाउन डिजाइनर ब्रांड वैलेंटिनो द्वारा डिजाइन किया है। वहीं इस तरह का मिलता-जुलता बॉडी फिट गाउन आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (ब्लैक कलर साड़ी लुक्स)
HZ Tip : इस तरह के गाउन के साथ आप मिनिमल ज्वेलरी लुक को कैरी करें। साथ ही आप बालों के लिए स्टाइलिश फ्रेंच बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर दिखना चाहती हैं बोल्ड और स्टाइलिश तो सुहाना खान के लेटेस्ट लुक्स से लें इंस्पिरेशन
सीक्वेन साड़ी में शनाया कपूर
बता दें कि इस खूबसूरत सीक्वेन साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। आजकल सीक्वेन वर्क को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप मेकअप के लिए न्यूड कलर को चुन सकती हैं। साथ ही बालों के लिए ओपन वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सुहाना खान के ये साड़ी लुक्स फेयरवेल पार्टी से लेकर शादी के फंक्शन तक के लिए हैं खास
रेड ड्रेस में शनाया कपूर
शनाया की पहनी यह बॉडीकॉन ड्रेस डिजाइनर ब्रांड सेल्फ-पोट्रेट द्वारा डिजाइन की गई है, लेकिन इस तरह की मिलती-जुलती ड्रेस आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। (व्हाइट साड़ी को कैसे करें कैरी)
HZ Tip : इस तरह की ड्रेस के साथ आप बालो के लिए हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही क्लच बैग के साथ आप लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको दिखाए गए ये शनाया कपूर के स्टाइलिश लुक्स को अपने लिए स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram