अपनी शादी का दिन तो हम सभी के लिए बेहद खास होता और उसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए हम और आप अपने लुक को तरह-तरह से स्टाइल करना भी बेहद पसंद करते हैं। ब्राइडल लुक को चुनने के लिए आपको सबसे पहले लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की जानकारी रखना जरूरी होता है और इसके लिए आप और हम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को फॉलो भी करते हैं।
हाल ही में हुई सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल राहुल की शादी की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल पर वायरल हो रही हैं और अथिया के लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए कोई युनिक लुक ढूढ़ रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं अथिया के ब्राइडल लुक को आप कैसे कर सकती हैं रीक्रिएट।
आउटफिट
शादी के लिए अथिया ने डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए पेस्टल लहंगे को कैरी किया है। बता दें कि ओल्ड रोज पिंक कलर का लहंगा खासकर दिन के समय की शादी के लिए परफेक्ट रहता है। इसके अलावा अगर आप मिनिमल ग्लैम लुक कैरी करना चाहती हैं तो भी तरह का आउटफिट आप चुन सकती हैं। ऐसा मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 10000 रुपये से लेकर 20000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (ब्राइडल क्लच के लेटेस्ट डिजाइंस)
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने बताया कि इस चिकनकारी स्टाइल जाल वर्क और जरदोजी वर्क लहंगे को बनाने के लिए उन्हें 1000 घंटे लगे।
HZ Tip: इस तरह के लहंगे को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप एक कलर के डबल दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो बैकलेस ब्लाउज को चुन सकती हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : अलमारी में बंद पड़ा है शादी में पहना हुआ ब्राइडल लहंगा तो इस तरह से करें उसे स्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश
ज्वेलरी
ज्वेलरी के लिए अथिया ने बड़े स्टोन वाले हैवी नैकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स को स्टाइल किया है। साथ ही मांग टीके के साथ लुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि इसे बिरधीचंद ज्वेलर्स ने डिजाइन किया है। इस तरह की मिलती-जुलती ज्वेलरी आपको करीब 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : वहीं अगर आप चाहे तो ऐसे ब्राइडल लुक के साथ ग्रीन कलर की ज्वेलरी को भी चुन सकती हैं।
मेकअप
डे वेडिंग और पेस्टल कलर की आउटफिट के साथ खासकर मिनिमल या नो मेकअप लुक को ही कैरी किया जाता है। अथिया ने भी ठीक उसी तरह से अपने लुक को काफी सटल अंदाज में बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया हुआ है। (ब्राइडल दुपट्टे के नए डिजाइंस)
HZ Tip : चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए आप ऐसे ब्राइडल लुक के साथ ड्युई बेस मेकअप को चुन सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए भी ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : पलक मुच्छल के वेडिंग रिसेप्शन लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स और कर सकती हैं इसे रीक्रिएट, जानें कैसे
हेयर स्टाइल
अथिया ने बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल को चुना। बता दें कि इस तरह के पेस्टल ब्राइडल लुक के साथ आप बालों को सिंपल स्लीक हेयर बन को ही चुनें और उसे लाल रंग के गुलाब के फूल की मदद से स्टाइलिश लुक दें। ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट नजर आएगा।
इसी के साथ अगर आपको एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का वेडिंग लुक और उसे अपने लिए रीक्रिएट करने के टिप्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram, Pallav Paliwal
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।