शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी की जाती है। यह पार्टी ज्यादातर रात को होती है। ऐसे में महिलाओं के दिमाग में यही सवाल आता है कि वह ऐसा क्या पहनें, जो रात में उनकी खूबसूरती को निखारे। वहीं ज्यादातर महिलाएं पार्टी में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि साड़ी को आप कई तरीकों से पहन सकती हैं। एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि रिसेप्शन पार्टी में ऐसा क्या पहना जाए, जिसमें आपका लुक सबसे अलग दिखे। ऐसे में आपको सीक्वेन साड़ी पहननी चाहिए। सीक्वेन साड़ी फैशन ट्रेंड में भी है। आज हम आपके लिए बॉलीवुड इंस्पायर्ड बेस्ट सीक्वेन साड़ी के कलेक्शन्स लेकर आए हैं।
व्हाइट एंड ग्रीन सीक्वेन साड़ी
View this post on Instagram
व्हाइट कलर देखने में बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में आप मलाइका अरोड़ा की तरह व्हाइट एंड ग्रीन सीक्वेन साड़ी पहन सकती हैं। सिजलिंग लुक के लिए साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज पहनें। बोल्ड आई मेकअप करें और डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं।
टिप्स: हाथ में वॉच और गले में डायमंड नेकलेस पहनें।
मरून सीक्वेन साड़ी
अगर आप रिसेप्शन पार्टी में सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो मरून कलर की सीक्वेन साड़ी पहनें। लुक में डिफरेंट टच ऐड करने के लिए ब्लाउज के साथ अलग से लॉन्ग स्लीव्स पहन सकती हैं। जिस तरह शिल्पा शेट्टी ने वियर किया है। खुल्ला पल्लू रखें।
टिप्स: पर्ल ईयरिंग्स और हाथों में ब्रेसलेट पहनें। सिंपल मेकअप करें।
ग्रे सीक्वेन साड़ी
रिसेप्शन पार्टी में एलिगेंट लुक के लिए आपको ग्रे कलर की सीक्वेन साड़ी कैरी करनी चाहिए। यह एक ऐसा कलर है, जो ज्यादातर लोगों पर अच्छा लगता है। इसलिए आप बिना किसी कंफ्यूजन के इस कलर की सीक्वेन साड़ी पहन सकती हैं। आप चाहें तो कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई कर सकती हैं। यानी आप साड़ी से डिफरेंट कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं। (वेडिंग फंक्शन साड़ियों की डिफरेंट वैरायटी)
टिप्स: खुले बाल के साथ ग्लॉसी लिप्स बेहद अच्छे लगते हैं। साड़ी के साथ ईयरिंग्स या ज्वेलरी कैरी न करें।
इसे भी पढ़ें: जानें कब और कैसे शुरू हुआ Sequins का ट्रेंड?
ब्लैक सीक्वेन साड़ी
View this post on Instagram
ब्लैक कलर ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है। ऐसे में पार्टी के लिए आप ब्लैक सीक्वेन साड़ी वियर कर सकती हैं। हेयरस्टाइल में जुड़ा बनाएं और फूल जरूर लगाएं। शिमरी आई मेकअप और लाइट कलर की लिपस्टिक लगाएं। स्टनिंग लुक के लिए बैकलेस ब्लाउज पहनें। यकीन मानिए आपको इस अवतार में देख सभी की नजरें आप पर टिक जाएंगी। (पार्टी में पहनें इस तरह की Sequin Dress)
टिप्स: ब्लैक सीक्वेन साड़ी के साथ ज्वेलरी बिल्कुल भी न पहनें। इससे आपका लुक ओवरडू लगेगा।
इसे भी पढे़: सीक्वेन साड़ी पहनते वक्त कभी न करें ये गलतियां, लुक हो सकता है खराब
पर्पल सीक्वेन साड़ी
View this post on Instagram
अगर आप साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको पर्पल कलर की सीक्वेन साड़ी कैरी करनी चाहिए। आप चाहें तो जान्हवी कपूर के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। सिंपल मेकअप और हैवी ईयरिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें।
टिप्स: साड़ी के साथ लो बन हेयरस्टाइल बनाएं। गुलाब का फूल लगाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।