दिवाली का त्यौहार आने वाला है। इस खास मौके पर घर की सफाई से लेकर कपड़ों के कलेक्शन तक हर एक चीज पर खास ध्यान दिया जाता है। खासतौर पर महिलाएं किसी भी त्यौहार के लिए शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। इसमें साड़ी जरूर शामिल होती है। क्या आप भी इस बार साड़ी पहनने की सोच रही हैं। ऐसे में साड़ी के डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं तो आपको कुछ नया ट्राई करना चाहिए। आज हम आपके लिए साड़ी के सबसे खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आपकी खूबसूरती को देख लोग दंग हो जाएंगे।
नेट साड़ी डिजाइन (Net Saree Design)
कृति सेनन का साड़ी का कलेक्शन बेहद अच्छा है। आप उनसे हर ओकेजन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दीवाली का त्यौहार आने वाला है। इस दिन अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने की सोच रही हैं तो नेट की साड़ी चुनें। दीवाली के दिन सिंपल लुक के लिए आपको लाइट कलर की साड़ी पहननी चाहिए। साड़ी से मैचिंग इयररिंग्स और बैंगल्स पहनें।
मोटिफ प्रिंट साड़ी डिजाइन (Motif Saree Design)
दिवाली के खास मौके पर मोटिफ प्रिंट साड़ी में आप बेहद सुदंर दिखेंगी। साड़ी का रंग आप अपनी पसंद अनुसार चुन सकती हैं। अट्रैक्टिव लुक के लिए आप साड़ी के साथ डीप वी-नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। काजोल के लुक को रिक्रिएट भी कर सकती हैं। आप लुक को कंप्लीट करने के लिए पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। स्लीक लो बन के साथ गजरा बेहद सुंदर लगेगा। अगर आपकी साड़ी का कलर डार्क है तो लाइट लिपस्टिक का शेड चुनें।
इसे भी पढ़ें: अपनी एक दिवाली कुर्ती को इन 5 अलग तरह से करें स्टाइल
प्लेन साड़ी डिजाइन (Plain Saree Design)
View this post on Instagram
अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें साड़ी तो पहनना पसंद है लेकिन डिजाइनर नहीं तो आपको प्लेन साड़ी ट्राई करनी चाहिए। मार्केट में आपको हर कलर और फैब्रिक में यह साड़ी मिल जाएगी। अगर आपको समझ न आए कि कैसी साड़ी खरीदना है तो आप इसके लिए मौनी रॉय से इंस्पायर हो सकती हैं। आप भी दीवाली के दिन प्लेन कलर की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ खुले बाल और हैवी इयररिंग्स जरूर पहनें। खुले बाल रखें और लाइट मेकअप करें। यकीन मानिए आपको इस लुक में देख हर किसी के मुंह से केवल वाह-वाह ही निकलेगा।
इसे भी पढ़ें: Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
सीक्वेन साड़ी डिजाइन (Sequin Saree Design)
View this post on Instagram
सीक्वेन वर्क वाली साड़ियों का फैशन काफी ट्रेंड में है। अगर आप हैवी सीक्वेन पसंद नहीं करती हैं तो आपको इस वर्क में लाइट डिजाइन चुनना चाहिए। माधुरी दीक्षित का यह पिंक सीक्वेन साड़ी डिजाइन दीवाली के लिए एकदम परफेक्ट है। आपको मार्केट में इस डिजाइन की हजारों साड़ी मिल जाएंगी। इसके साथ सुंदर सा नेकलेस पहनें। न्यूड लिपस्टिक लगाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
- साड़ी के ड्रेपिंग स्टाइल पर भी खास ध्यान दें। इससे आपका लुक और भी अच्छा लगेगा।
- डिफरेंट लुक के लिए आप ब्लाउज के डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।
- अच्छा हेयर स्टाइल बेहद जरूरी है। वरना आपका लुक बिगड़ सकता है।
- अगर आप साड़ी के साथ हैवी नेकलेस पहन रही हैं तो इयररिंग्स न पहनें। इसके बजाय छोटे से इयररिंग्स कैरी करें।
- मेकअप पर भी ध्यान दें। अगर आपको ज्यादा मेकअप करना नहीं पसंद तो केवल अपनी आंखों की खूबसूरती पर जोर दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।