अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की सभी चीजें तरह-तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं लुक में केवल आउटफिट ही नहीं आता है बल्कि मेकअप और हेयर स्टाइल भी आते हैं।वैलेंटाइन डे आने ही वाला है और इस दिन हम और आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना बेहद पसंद करते हैं।
अगर आप डेट नाईट पर जाने के लिए लेट हो रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं वैलेंटाइन डे के लिए कुछ खास हेयर स्टाइल जिसे आप मात्र 5 मिनट में बना सकती हैं और अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
लूज ओपन ब्रेड हेयर स्टाइल
इस तरह की ब्रेड देखने में काफी मेसी लुक देने में मदद करती है। बता दें कि इस तरह के हेयर स्टाइल को आप फ्लोरल डिजाइन वेस्टर्न आउटफिट के साथ चुन सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इसमें कलरफुल हेयर क्लिप लगा सकती हैं और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। (स्लीक हेयर स्टाइल के नए लुक्स)
इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं अपनी कॉकटेल नाइट में अप-टू-डेट तो ऐसे चुनें हेयर स्टाइल
मल्टी-लेयर क्राउन ब्रेड हेयर स्टाइल
इस तरह के ब्रेड हेयर स्टाइल खासकर स्लिट गाउन या प्रिंसेस गाउन के साथ बेहद आकर्षक नजर आते हैं। बता दें कि इसे आसानी से बनाने के लिए आप पहले बालों को हेयर टूल की मदद से कर्ल कर सकती हैं और ऐसा हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के लिए आप बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बो हेयर स्टाइल
बो हेयर स्टाइल आजकल काफी चलन में है। इस तरह का हेयर स्टाइल आप किसी भी तरह की शॉर्ट ड्रेस के साथ बना सकती हैं। इसे सेट करने के लिए आप बोक और यू-पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही बची हुई लेंथ को आप बीची वेव कर्ल्स कर सकती हैं। (ब्रैड हेयर स्टाइल के नए लुक्स)
इसे भी पढ़ें : लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक
साइड ब्रेड हेयर स्टाइल
ऐसा हेयर स्टाइल खासकर ओवल फेस शेप पर खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि इस तरह का हेयर स्टाइल आप ड्रेस से लेकर जम्पसूट तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप इसे सजाने के लिए सबसे छोटे साइज के कलरफुल हेयर क्लिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसी के साथ हमारे वैलेंटाइन डे के लिए ये लेटेस्ट हेयर स्टाइल के पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : Instagram, pinterest
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।