पहले वो Miss World बनीं, फिर बॉलीवुड स्टार बनीं और फिर हॉलीवुड का रुख किया और वहां अपना जलवा बिखेरा। और वो अब जल्द ही बनने वाली हैं रेड कार्पेट की क्वीन। ये हम नहीं, इनकी इमेजेस कहती हैं। हॉलीवुड सीरिज़ क्वांटिको में एलेक्स पेरिश और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में विक्टोरिया लीड्स का रोल निभाकर पूरी दुनिया में धमाका मचाने वाली प्रियंका ने अपनी खुद की एक स्टाइल इमेज बना ली है। इसलिए अब वो जो भी पहनती हैं तो उनके ड्रेस की बात जरूर होती है।
प्रियंका कुछ भी पहन लें, वो काफी glamorous और sexy लगती हैं। अब 2016 के Oscar अवॉर्ड को ही देखें, जिसमें उन्होंने Zuhair Murad का व्हाइट gown पहना था। क्या कमाल की लग रही थीं। आज हम कुछ ऐसे ही moments की बात करने वाले हैं जो प्रियंका को style-o-meter पर पूरे मार्क्स दिलाते हैं।
1Fausto Puglisi के ड्रेस में प्रियंका

इस ड्रेस को देख रही हैं आप... कितनी sexy है। इस तरह कs thigh high boots और short dress में कई स्टार्स ने performerance दिया है लेकिन प्रियंका इसे एक अलग ही चार्म के साथ कैरी कर रही हैं। ब्लैक, व्हाइट और रेड फ्लोरल trend का इससे शानदार कॉम्बीनेशन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।
2Vionnet के ड्रेस में प्रियंका

प्रियंका को अच्छी तरह से पता है कि डिसेंट के साथ सेक्सी कैसे दिखते हैं। Thigh high slit प्रियंका का फेवरेट ट्रेंड है। इस ब्लू one shoulder dress में वो काफी सेक्सी लग रही हैं। ये ड्रेस beach पर पहनें जाने वाले sarong की तरह है।
3Versace के सेक्सी ड्रेस में प्रियंका

अगर कुछ ना समझ आएं तो ब्लैक सबसे सेफ ऑप्शन है। लेकिन इसमें सेक्सी कैसे दिखना है, ये कोई प्रियंका से सीखे। लेदर पैनल्ड बेल्ट वाली little black dress में प्रियंका की ये फोटो देखें... लग रही है ना stunning? इसलिए तो उन्हें रेड कार्पेट की क्वीन कहा जा रहा है।
4Ralph Lauren की ड्रेस में प्रियंका

नॉर्मली लोग ट्रेंच कोट सर्दियों में पहनते हैं। लेकिन प्रियंका का ये ट्रेंच कोट न्यूयॉर्क के मेट गाला के रेड कार्पेट पर आग लगाने के लिए काफी था... औऱ साथ में उनकी thigh high slit उनके इस लुक को पूरा कर रही थी।
5Ralph Lauren का लेदर ड्रेस

ब्लैक लेदर ड्रेस... चौंकिए मत, मालूम है लेदर से ड्रेस नहीं बनती लेकिन प्रियंका तो अलग ही काम करती हैं औऱ परफेक्ट तरीके से करती हैं। अब इस ब्लैक लेदर ड्रेस में ही प्रिंयका को देखें, काफी खूबसूरत लग रही हैं।
6Ralph and Russo के gown में प्रियंका

जब भी Oscars की बात होती है तो प्रियंका का लुक बिल्कुल अलग होता है। इस बार के Oscars में प्रियंका ने सफेद रंग का Ralph and Russo gown पहना था जिसको थोड़ा सा क्रिटीसाइज किया गया था। लेकिन आपको नहीं लगता कि प्रियंका उस ड्रेस में केवल उतना ही एक्सपोज़ कर रहीं थीं जितना नार्मली करना चाहिए? इस लिए तो बोला जाता है कि सेक्सी के साथ डिसेंट कैसे लगना है, ये केवल प्रियंका को मालूम है।