न्यूलीवेड प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें सभी के सामने आ गई हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी वेस्टर्न और इंडियन रीति रिवाज से हुई है। यह तस्वीरें अभी तक लोगों ने नहीं देखी थीं क्योंकि इन तस्वीरों को इंटरनैशनल मैगजीन पीपल्स ने खरीद लिया था। आज पीपल्स मैग्जीन ने खुद ही इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। इसके साथ ही पीपल्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप प्रियंका और निक जोनस से जुड़ा एक वीडियो भी देख सकते हैं।
प्रियंका का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन
शादी से पहले ही सभी को आभास था कि प्रियंका की क्रिश्चियन वेडिंग के लिए वर्ल्ड फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन वेडिंग गाउन डिजाइन करेंगे। यह बात सही भी साबित हुई। प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन वेडिंग में जो व्हाइट सी-थ्रू गाउन पहना है वह राल्फ लॉरेन नेही डिजाइन किया है। इस गाउन में प्रियंका तो खूबसूरत लग ही रही हैं साथ उनका गाउन भी बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई है। उनके इस वेडिंग गाउन को बनाने में 1826 घंटे लगे हैं।
प्रियंका का इंडियन वेडिंग आउटफिट
जितनी महनत से प्रियंका का क्रिश्चियन वेडिंग गाउन तैयार किया गया है उतनी ही महनत प्रियंका के इंडियन वेडिंग के आउटफिट यानी लहंगे को तैयार करने में लगी है। प्रियंका चोपड़ा तस्वीरों में बेहद सिंपल ब्राइड नजर आ रही हैं मगर, उनके लहंगे को तैयार करने में 3720 घंटे लगे हैं। इस बात की जानकारी फैशन डिजाइनर सभ्यासाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीर को पोस्ट करते हुए दी है। सभ्यासाची ने बताया है कि इस लहंगे को कोलकता के 110 कारिगरों ने तैयार किया है और इस लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी की गई है इसके साथ ही इसमें हैंड कट ऑर्गेंजा फ्लावर, सिअम-रेड क्रिस्टल्स काम काम किया गया है। प्रियंका इस लहेंगे में बेहद खूबसूरत ब्राइड दिख रही हैं।
Read More: Priyanka Chopra bridal makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
प्रियंका की ज्वेलरी
प्रियंका ने अपनी इंडियन वेडिंग में जो ज्वेलरी पहनी हुई है वह भी सभ्यासाची द्वारा डिजाइन की गई है। इसमें ज्वेलरी को तैयार करने में अनकट डायमंड, एमराल्ड और जपानी क्लटर्ड पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है। हीरों को 22 कैरेट गोल्ड में जड़ा गया है। यह ज्वेलरी प्रियंका को और भी खूबसूरत बना रही है।
निक का लुक
निक ने क्रिश्चियन वेडिंग में राल्फ लॉरेन का सूट पहना है वहीं इंडियन वेडिंग में निक ने सभ्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई हैंड क्विल्टेड सिल्क शेरवानी पहनी है और उसके साथ हैंड एंब्रॉयडरी वाला चिकन का दुपट्टा लिया हुआ है। इसके साथ निक ने चंदेरी टिशू का साफा सिर पर बांध रखा जो उन्हें ट्रेडिशनल दुल्हे का लुक दे रहा है। निक के साफे में रोज कट कलगी लगी हुई है और सिंडीकेट डायमंड नेकलेस उन्हें रॉयल लुक दे रहा है। यह सभी ज्वेलरी सभ्यासाची के हैरीटेज कलेक्शन से है।
All Image Courtesy:People Magazine