Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    इस दिवाली बनाएं कुछ अलग हेयरस्टाइल, प्रियंका से करीना तक इन बॉलीवुड Divas के 10 लुक्स से लें इंस्पिरेशन

    दिवाली पार्टी में दिखना है एकदम अलग तो आप भी बॉलीवुड Divas से इंस्पार्यड ये हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल आपके लुक को कुछ नया ट्विस्ट दे...
    author-profile
    Published - 26 Oct 2019, 12:00 ISTUpdated - 25 Oct 2019, 19:12 IST
    bollywood haircut for long hair

    दिवाली के समय अगर आप चाहती हैं कि किसी पार्टी में आपका बेस्ट लुक हो तो सिर्फ मेकअप और कपड़ों से ही काम नहीं चलेगा बल्कि बेस्ट हेयरस्टाइल भी जरूरी है। कई बार हमे लगता है कि हमारा नॉर्मल हेयरस्टाइल ही बेस्ट है। यकीनन आपका लुक काफी अच्छा होगा, लेकिन कभी-कभी थोड़ा एक्सपेरिमेंट भी तो किया जा सकता है। ऐसे में अपने लिए बॉलीवुड Divas के लुक से इंस्पिरेशन ली जा सकती है। बॉलीवुड में करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण अपने-अपने हेयरस्टाइल्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। तो जरा एक बार ये लुक भी देख लीजिए।

    1गजरा और स्लीक बन-

    bollywood Divas diwali hairstyle

    वैसे तो ये हेयरस्टाइल कोई नया नहीं है, लेकिन कई लोग इसे ओल्ड ट्रेडिशन समझ कर नहीं बनाते हैं। करीना कपूर का स्लीक बन और गजरा किसी भी मौके पर परफेक्ट होता है। ये किसी भी ट्रेडिशनल ड्रेस पर अच्छा लग सकता है। करीना कपूर की तरह ही आप इस हेयरस्टाइल के साथ हेवी इयररिंग्स का लुक ले सकती हैं।

    2लो बन और फ्लेक्स-

    bun hairstyles

    बालों की लट हमेशा से बॉलीवुड की फिल्मों में खास रही है और Divas की हेयरस्टाइल का हिस्सा भी। लो बन यानी सिर के नीचे की ओर बनाया गया बन और साथ ही सामने से कर्ल की हुई लट काफी अच्छा लुक देती है। बालों में फूल तो आप लगा ही सकती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का लुक ही देख लीजिए। 

     

    3साइड कर्ल्स -

    Easy heatless hairstyles

    मान लीजिए बालों को खुला ही रखने का मन है तो प्रियंका चोपड़ा की इस हेयरस्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। साइड कर्ल्स लगभग हर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस के साथ अच्छी लगती है। आप इन्हें आसानी बना सकती हैं। थोड़ा सा हेयर जेल लेकर बालों को पूरी तरह से साइड में कर लीजिए और कर्ल्स कर लीजिए। 

     

    4Messy फिशटेल-

    hairstyle for pooja function

    फिशटेल चोटी काफी अच्छी लगती है और आजकल कई एक्ट्रेस मेसी फिशटेल लुक लेती हैं। आलिया भट्ट की इस हेयरस्टाइल को ही देख लीजिए। ये बन सकती है न दिवाली के लिए परफेक्ट। 

    5Wet बन और हेयर एक्सेसरीज-

    Hairstyles with hair accesories

    Wet बन यानी गीले बालों वाला लुक देने वाला जूड़ा हेयर एक्सेसरीज के साथ काफी अच्छा लगता है। अब कृति सेनन का ये लुक ही देख लीजिए। है न ये परपफेक्ट दिवाली हेयरस्टाइल। 

     

    6Wavy हेयर लुक-

    messy hairstyle

    अब ये लुक लगभग सभी को पसंद आ सकता है। चाहें बालों को खुला रखें या फिर लो पोनीटेल बनाकर बालों को वेवी लुक दें। ये आपके ऊपर है, लेकिन ये हेयरस्टाइल्स लगती अच्छी हैं। 

    7साइड पार्टिंग स्लीक बन-

    navratri hairstyle

    अक्सर स्लीक या Wet लुक वाला बन बीच की मांग के साथ बनाया जाता है, लेकिन अगर आप देखें तो दीपिका पादुकोण का ये हेयरस्टाइल साइड पार्टिंग के साथ है। ये वाकई काफी अच्छा है और स्लीक बन लुक में थोड़ा ट्विस्ट इससे दिया जा सकता है। 

    8Wet लुक वाली ब्रेड-

    navratri hairstyle for short hair

    दीपिका पादुकोण उन हिरोइनों में से एक हैं जो अपने लुक को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अब देखिए वो स्लीक या Wet लुक वाला हेयरस्टाइल काफी अच्छे से कर लेती हैं। अगर आपको भी ये पसंद है तो ऐसा लुक अपने किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ अपना सकती हैं। 

     

    9मीडियम बन-

    new hairstyle

    आप चाहें तो प्रियंका चोपड़ा की तरह थोड़ा सा उठा हुआ बन बनाएं। ये सबसे आसान है और लगता तो अच्छा ही है। बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा इस हेयरडू को कॉपी करने में। 

    10साइड ब्रेड और बन-

    side twist hairstyles

    करीना कपूर ने इस हेयरस्टाइल में साइड फ्रेंच ब्रेड की हुई है और नीचे की ओर बन बना लिया है। ये मेसी लुक वाला हेयरस्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। और भले ही ये थोड़ा कॉम्प्लेक्स दिखे, लेकिन है ये एकदम परफेक्ट हेयरस्टाइल। यहीं आप बन बनाने की जगह आलिया भट्ट की तरह नीचे पोनीटेल भी रख सकती हैं। जैसा की सबसे ऊपर वाली तस्वीर में दिया गया है। यही हेयरस्टाइल अलग-अलग तरह से सबसे ऊपर वाली फोटो में दी गई है।