ग्लैमर्स नागिन मौनी रॉय से लेकर सोफिया चौधरी ने कुछ यूं दिया फैशन का double dose

हमारी बॉलीवुड सेल्बस के न्यू ईयर सेलिब्रेशन में हुआ फैशन का हाई टेंप्रेचर। इस सेलिब्रेशन ने दिये कई फैशन inspiration जिन्हे फॉलो करके आप भी अपने look को बना सकतीं हैं ग्लैमर्स।

Sunil Kumar
  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-02, 19:47 IST
New year fashion main

New year eve आपके लिए एक ऐसा मौका होती है जब आप खाने-पीने से लेकर फैशन में हर चीज try कर सकतीं हैं। इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पार्टी किसी क्लब में कर रहीं हों या फिर किसी समुद्री बीच पर। नये साल के खुमार के साथ-साथ एक चीज और है जो इन दिनो हमारी बॉलीवुड divas के सिर चढ़कर बोल रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्राईडल फैशन की। एक तो एक के बाद एक, हमारी बॉलीवुड divas बेक-टु-बेक शादी के बंधन में बंध रहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका ब्राईडल फैशन पूरे खुमार में है्।

नये साल के मौके पर हमारी बॉलीवुड divas नें हमे निराश नहीं किया। करीना कपूर खान से लेकर शिल्पा शेट्टी, मौनी रॉय ने जहां सात समुंद्र पार अपना new year सेलिब्रेट किया तो वहीं दूसरी तरफ उनका फैशन एकदम अलग ही लुक में नजर आया। करीना अपना नया साल स्विट्जरलैंड में एंजॉय करतीं हुईं नजर आयीं तो शिल्पा शेट्टी दुबई में। इन सभी ने अपने-अपने looks से आपको एक नयी फैशन inspiration दी है। जिसे फॉलो करके आप भी अपने इस year को खास बना सकतीं हैं।

करीना कपूर खान

Party fashion की बात हो और करीना कपूर खान का जिक्र ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। पार्टी फैशन के मामले में inspiration देने में भी करीना कपूर का नाम सबसे पहले आता है। इसके अलावा करीना कपूर ने उन  लोगों को भी गलत साबित किया है जो ये सोचते हैं कि अगर आप एक mummy हैं तो आप सेक्सी नहीं दिख सकतीं। शायद इस बारे में उन लोगों को दो बार सोचना पड़ेगा। आप करीना कपूर का ये new year look ही देख लीजिए।

मनीष मल्होत्रा के इस sexy look में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। मनीष मल्होत्रा का ये black gown करीना के उपर ग्लैमर का डबल डोस दे रहा है। उनके इस गाउन के साथ उनका हेयर स्टाइल भी एकदम sexy यूनीक लग रहा है। इससे पहले करीना अपने बेटे तैमूर के जन्मदिन पर एक डेनिम लुक में नजर आयीं थीं।

प्रियंका चोपड़ा

 

Family.. #london2017 ❤️💋🎉🥂❄️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) onDec 31, 2017 at 5:22am PST

New year का खुमार वैसे तो सभी बॉलीवुड सेल्बस पर चढ़ा है लेकिन हमारी desi girl पर ये कुछ ज्यादा ही सिर चढ़कर बोल रहा है। नये साल के मौके पर प्रियंका चोपड़ा लंदन में नजर आयीं। वहां का मौसम काफी सर्द होने की वजह से उन्होने अपने आपको सर्दी से बचाने के लिए एक sexy ड्रेस और एक कोट पहना हुआ था।

लंदन में प्रियंका अपनी मां और अपने भाई के साथ नये साल का मजा उठाते हुऐ दिखीं। बॉलीवुड की एक लीडिंग diva होने के नाते प्रियंका इस बात का खास ख्याल रखतीं हैं कि उनका स्टाईल हमेशा maintain रहे।

Read more: प्रियंका चोपड़ा का एथिनक फैशन के लिए प्यार जो बनाता है उन्हें एक असली 'desi girl'

करिश्मा कपूर

 

#aboutlastnight✨💋

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) onDec 29, 2017 at 10:49pm PST

बॉलीवुड की सबसे hot mums  की लिस्ट में करिश्मा कपूर फैशन के मामले में हमेशा से ही दूसरी mums को कड़ी टक्कर देतीं हैं। यहां तक की करिश्मा अपनी बहन करीना कपूर को भी फैशन के मामले में काफी हद तक कंपीट करतीं हैं। नये साल को यादगार बनाने के लिए करिश्मा दुबई में नजर आयीं। यहां पर उन्होने कोई भारी भरकम ड्रेस ना पहनते हुऐ Phillip Lim की डिजाइन की हुई black jacket पहनी थी। इस जैकेट के साथ उनका ये Gucci bag भी उनपर काफी स्टाईलिश लग रहा था।

सना खान

जब आप छोटे पर्दे कीं लीडिंग ladies में से एक हैं तब आपके लिए मौका चाहे कोई भी हो, आपके लिए स्टाईल को maintain करना काफी जरूरी हो जाता है। रायपुर में अपनी एक प्रेसकॉंफ्रेस के दौरान सना एक glam look में नजर आयीं। सना ने यहां पर अर्चना कोचर का डिजाइन किया हुआ ये hot pink और black and striped peplum गाउन पहना था। जिसमें वो एक stunning अवतार में नजर आ रहीं थीं।

इसके बाद अर्चना ने एक amazing पर्फोरेमेंस भी दी। अपनी इस स्टेज परफोर्मेंस से सना ने ग्लैमर के तड़के के साथ चारों तरफ आग लगा दी।

मौनी रॉय

 

The sound of the sea waves..

A post shared by mon (@imouniroy) onDec 31, 2017 at 6:21am PST

आप में से ज्यादातर को यही लगता होगा की छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॉय जब भी सामने आतीं हैं उनका लुक हमेशा से काफी हैवी होता है। लेकिन इस बार मौनी रॉय नये साल के मौके पर एकदम सिंपल और अपने ग्लैमर्स लुक में नजर आयीं। New year के मौके पर मौनी रॉय बिलुकल हॉलीडेज के मूड में नजर आयीं। उनकी इंस्टाग्राम फीड तो हमे यही बतातीं हैं कि वो अपने new year को समुद्र किनारे काफी एंजॉय कर रहीं हैं। उनकी ये सफेद लेयर्ड ड्रेस उन पर बेहद ही खूबसूरत और hot लग रही है।

Read more: अनुष्का से लेकर दीपिका तक बनारसी का obsession कोई नया नहीं है। देखिये किन सितारों ने बनारसी साड़ी को बनाया trendy?

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे hottest moms में से एक शिल्पा कभी हेल्दी कुकिंग करतीं हुईं नजर आतीं हैं तो कभी योगा करती हुईं लेकिन इस बार उनका new year अवतार काफी bold था। सेक्सी गाउन्स और साड़ियों के अलावा शिल्पा इस बार अपने एक अलग ही अंदाज में दिख रहीं थीं।

उनका ये swimmy अवतार जरा हटके था। गर्मियों में तो शिल्पा का फैशन एक अलग ही लुक में होता है। अगर आप किसी बीच पर जाने का प्लान कर रहीं हैं तो आप शिल्पा शेट्टी के इस लुक से कुछ inspiration ले सकतीं हैं।

सोफिया चौधरी

शिल्पा शेट्टी की ही तरह सोफिया चौधरी भी दुबई में नजर आयीं। पेशे से एक सिंगर और एक डांसर होने के साथ सोफिय एक फैशन icon भी हैं। उनके एक्टिंग स्किल्स पर शायद ही कभी आपको शक हुआ हो। लेकिन एक बात है जो आप सभी को माननी पड़ेगी। वो है उनका फैशन जो उनके उपर से नीचे तक नजर आता है।

आखिरी बार नये साल के मौके पर सोफिया एक सेक्सी गाउन में नजर आयीं थीं। सोफिया अपनी New year की शाम को एंजॉय करने के लिए वो दुबई पहुंचीं थीं। जहां पर उन्होने high slit ड्रेसेज carry की थी। अपने इस काले और white outfit में वो sexiness में सराबोर थीं।

इसके बाद सोफिया शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आयीं थीं। जिसमें उन्होने black outfit को carry किया था। जो उन्हे एक classy लुक दे रहा था।

सोनम कपूर

 

None but ourselves can free our minds. Bob Marley #justforyou #boolsy

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) onDec 30, 2017 at 2:45pm PST

बॉलीवुड की red carpet queen  सोनम कपूर वैसे तो runway पर हमेशा ही एक coolest लुक में नजर आतीं हैं। लेकिन इस बार कोई runway फंक्शन नहीं था। जिसमें वो किसी ग्लैमर्स लुक में नजर आयें। जी हां सोनम ने नये साल के मौके पर लंदन और पेरिस में जाकर अपना new year सेलिब्रेट किया। सोनम यहां एक क्लासिक परसियन होटल में ठहरीं हुईं थीं।

इस मौके पर वो अपनी बहन Rhea और बॉयफ्रेंड आनंद आहुजा के साथ थीं। हमें ऐसी उम्मीद थी कि सोनम हर बार की तरह इस बार भी एक fire look में नजर आयेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोनम यहां पर एक बेहद ही सिंपल और ग्लैमर्स लुक में नजर आयीं थीं। उन्होने black top और एक silver choker carry किया था।

जैनिफर  Winget

जैनिफर के लिए साल 2017 एक बेहद ही यादगार पल के रुप में गुजरा। जी हां हम उस मौके की बात कर रहे हैं जब जैनिफर रेड कार्पेट पर एक sexy printed dress में नजर आयीं थीं। जैनिफर बॉलीवुड की उन elusive stars में एक हैं जिनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक फीड पर उनके followers का तांता लग जाता है।

क्रिसमस के लिए जैनिफर एक red jazzy look में थीं। लेकिन साल 2018 का स्वागत करने के लिए जैनिफर ने एक सिंपल एप्रोच को फॉलो किया। जिसमें वो एक बेहद ही सुंदर ethnic piece में नजर आयीं। उन्होने एक चंकी सिल्वर झुमकों को carry किया।

Disclaimer