नीना गु्प्ता बॉलीवुड का जाना माना नाम है। वह न केवल एक्टिंग के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें देख कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके हर आउटफिट इस बात कe गवाह हैं कि वह इस उम्र में भी किसी डीवा से कम नहीं हैं। आप उनसे वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स तक के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनके बेस्ट वेस्टर्न आउटफिट्स पर।
व्हाइट वन शोल्डर ड्रेस में दिखें खूबसूरत
View this post on Instagram
जब बात वेस्टर्न आउटफिट की आती है तो ड्रेस से अच्छा ऑप्शन दूसरा नहीं होता है। खासतौर पर व्हाइट ड्रेस। अगर आप भी नीना गुप्ता की तरह ड्रेस में यंग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। बस अपनी पसंदीदा ड्रेस पहनें और पर्ल नेकलेस और ईयरिंग्स से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं।
टिप्स- वन शोल्डर ड्रेस के साथ नीना गुप्ता ने नो मेकअप लुक अपनाया है। लेकिन आप रॉयल लुक के लिए रेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस के साथ रेड कलर की लिपस्टिक बेहद अच्छी लगती है। यह आपके लुक में नया टच एड करती है।
जंपसूट से मिलेगा स्टाइलिश लुक
अगर आप सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो जंपसूट पहनें। नीना गुप्ता ने बेज कलर का जंपसूट पहना है। इसके साथ उन्होनें खुले बाल, हाथों में वॉच और बैग कैरी किया है। आप भी एक्ट्रेस की तरह जंपसूट कैरी कर सकती हैं।
टिप्स- बेज कलर की जगह आप ब्लैक या फिर कोई भी मनपसंद कलर का जंपसूट पहन सकती हैं। आपको ऑनलाइन जंपसूट आसानी से मिल जाएंगे। जंपसूट में क्यूट लुक के लिए हेयरबैंड जरूर लगाएं।
स्कर्ट और टॉप में दिखेंगी स्टनिंग
50 की उम्र के बाद महिलाएं अक्सर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करने से झिझकती हैं। उन्हें लगता है कि इस उम्र में स्टाइलिंग करना सही नहीं है। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो यह एकदम गलत सोच है। खुद को टिप-टॉप रखने की कोई उम्र नहीं होती है। ऐसे में स्टाइलिश लुक के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
नीना गु्प्ता का यह स्कर्ट एंड टॉप लुक स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है। आप डे आउटिंग के लिए इस तरह से तैयार हो सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ वी-नेक टॉप पहनें। लुक में डिफरेंट टच एड करने के लिए आप इसके साथ प्रिंटेड जैकेट भी कैरी कर सकती हैं।
टिप्स- नीना गुप्ता ने ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिंटेड जैकेट पहना हुआ है आप अपने लुक को चेंज करते हुए ब्लैक आउटफिट्स के साथ गुजराती या फिर राजस्थानी हैंड वर्क जैकेट कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो एक्ट्रेस नीना गुप्ता के इन लुक्स को रिक्रिएट
इस तरह पहनें शर्ट और पैंट
कैजुअल लुक के लिए भी आप नीना गुप्ता से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। उनकी तरह व्हाइट प्रिंटेड शर्ट को ब्लैक जींस या जॉगर्स के साथ पेयर करें। व्हाइट शूज, बैग और गॉगल्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। अगर आपको शर्ट पहनना पसंद नहीं है तो आप टी-शर्ट भी पहन सकती हैं। इसे या तो पैंट के अंदर टक कर लें या फिर ऐसे ही रहने दें।
टिप्स: स्टेटमेंट ज्वेलरी कैरी करें। हाथ में वॉच जरूर पहनें। एलिगेंट लुक के लिए हील्स पहनें।
इसे भी पढ़ें: Neena Gupta Birthday: 60 की उम्र में भी नीना गुप्ता की तरह दिखा जा सकता है स्टाइलिश, देखिए ये खूबसूरत अंदाज
काफतान
आजकल काफतान का फैशन ट्रेंड में है। इसलिए आपको इसे अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना चाहिए। जिस दिन आपका तैयार होने का मन न हो, लेकिन फिर भी अच्छा दिखना चाहती हैं तो काफतान पहनें। काफतान देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कई तरीकों से पहन सकती हैं। यह एक ऐसा आउटफिट है जो न केवल स्टाइलिश बल्कि कंफर्टेबल भी है। अगर आप समर वेकेशन के लिए बीच जा रही है तो अपने साथ काफतान जरूर ले जाएं।
टिप्स: काफतान के साथ आप बेल्ट भी पहन सकती हैं। इससे आपको मिडी लुक मिलेगा। कैजुअल लुक के लिए आप इसके साथ स्नीकर्स पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो फ्लैट सैंडल भी वियर कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।