
शादी हर एक लड़की के लिए काफी खास दिन होता है। ऐसे में अगर आप भी शादी करने जा रही हैं तो आपको इन ओवरसाइज्ड नथ पर एक नजर जरूर डालना चाहिए। कई बार आपने देखा होगा कि फैशन वर्ल्ड में पुराना फैशन कमबैक होता है वैसे ही अब भी फैशन वर्ल्ड में पुराने जमाने का ओवरसाइज्ड नथ ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में चलिए देखते हैं कुछ खास डिजाइन।


गढ़वाली नथ का डिजाइन बिना नग बिना मीना बिना कलर बड़े साइज वाली भी आप पहन सकती है। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।

सिंपल साउथ इंडियन लुक चाहती हैं तो यह पर्ल व कलरफुल मनको वाली नथ ट्राई कर सकती हैं। यह ओवरसाइज्ड नथ में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसका वजन भी काफी कम होता है।

आइडियल बीड्स वाली नथ अभी काफी ट्रेंड में बना हुआ है। इस नथ डिजाइन को पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह बाकी के नथ से काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं।

पारंपरिक ओवरसाइज्ड नथ भी काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप हैवी नथ पहनना चाहती हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

डबल चैन नथ भी आप टाई कर सकती हैं। यह देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। वहीं इसे पहनना भी आसान होता है।
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल नथ के ये डिजाइंस हैं लेटेस्ट, आप भी देखें तस्वीरें

धनुष डिजाइन नथ आज कल की दुल्हन पहनना काफी ज्यादा पसंद करती हैं। यह काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।(ब्राइडल नथ)
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल ज्वेलरी चुनने से पहले इन एक्ट्रेस के लुक पर डालें एक नजर

पर्ल वाली नथ भी आप पहन सकती हैं। पर्ल वाले नथ देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं।

कई बाइड अपने पसंद के हिसाब से भी हैवी नथ सोना और पर्ल का बना हुआ बनवाती हैं। इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये ब्राइडल लुक को आकर्षक बनाने के लिए नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
pic credit: instagram