सर्दियों में पार्टी में जाते समय हमें साड़ी पहनने का मन होता है लेकिन हम पहन नहीं पाते हैं। ठंड के कारण हमें समझ नहीं आता है कि हम किस तरीके के ब्लाउज को ठंड के दिनों में कैरी करें। ठंड काफी ज्यादा होता है और मन होने के बाद भी हम कई बार साड़ी केवल ब्लाउज के कारण नहीं पहन पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कौन से लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन आप इस ठंड कैरी कर सकती हैं। यह आपको ठंड से भी बचाएंगा साथ ही आपको डिफरेंट लुक भी देंगे।
फुल स्लीव ब्लाउज पहने
आपको ठंड के दिनों में फुल स्लीव ब्लाउज पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपको ठंड नहीं लगेगा। फुल स्लीव ब्लाउज कई तरीके के आते हैं जो कि काफी खास होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो फुल स्लीव ब्लाउज आप आसानी से ऑनलाइन से भी मंगवा सकती हैं। ठंड के दिनों में यह कंफर्टेबल होने के साथ ही काफी अच्छा लुक भी देती हैं। बता दे कि फुल स्लीव ब्लाउज आपको ऑनलाइन काफी सस्ते दाम पर मिल जाएंगा। 500 से 800 के बीच आप काफी सुंदर फुल स्लीव ब्लाउज खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन 7 डीप बैक ब्लाउज डिजाइन्स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइलिश
वेल्वेट ब्लाउज खरीदें
आप चाहे तो वेलवेट ब्लाउज भी खरीद सकती हैं। वेलवेट ब्लाउज देखने में काफी खूबसूरत लगता है। वेल्वेट ब्लाउज खूबसूरत होने को साथ ही काफी मजेदार भी होता है। इसे पहनने के बाद आपको शॉल लेने की जरूरत नहीं होगी। कई बार ठंड के दिनों में भले कितनी प्यारी साड़ी क्यों ना पहने हो हमे ठंड के कारण शॉल लेना होता है। ऐसे में शॉल हमारे पूरे लुक को खराब कर देते हैं। ऐसे में आप चाहे तो वेल्वेट ब्लाउज ऑनलाइन काफी सस्ते दाम पर खरीद सकती हैं। यह आपको 400 से 600 रुपये में आसानी से मिल जाएंगा।
इसे जरूर पढ़ें: शादी में पहनना चाहती हैं साड़ी, बॉलीवुड दीवाज की तरह ब्लाउज को बनाएं स्टाइलिश
फुल स्लीव डिजाइनर ब्लाउज
ऑनलाइन आपको कई तरीके के ब्लाउज देखने को मिल जाएंगे। फुल स्लीव में धागे का काम किया हुआ डिजाइनर ब्लाउज देखने में काफी खूबसूरत लगता है। फुल स्लीव डिजाइनर ब्लाउज को किसी भी कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। ऐसे में आप चाहे तो फुल स्लीव डिजाइनर ब्लाउज को कॉटन की साड़ी पर भी वेयर कर सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Myntra
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।