Wed Sep 16, 2026 | Updated 02:28 AM IST

एक जैसे पायल पहनने के बजाय ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती है, तो आपके लिए यह लेटेस्ट पायल डिजाइन बेस्ट हो सकती है। जिन्हें पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।
Updated:- 2025-08-01, 17:29 IST
image

महिलाएं अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए न सिर्फ आउटफिट, बल्कि हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती है ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती है, तो आपके लिए यह लेटेस्ट पायल डिजाइन बेस्ट हो सकती है। जिन्हें पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।

सिल्वर फ्लोरल डिजाइन पायल

अगर आप अपने पैरों में पहनने के लिए पायल की नई डिजाइन तलाश रही है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह की खूबसूरत सिल्वर फ्लोरल डिजाइन पायल को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की पायल इन दोनों महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसे में आप भी इसे पहनकर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती है।

2 - 2025-08-01T171402.286

क्रिस्टल ड्रॉप सिल्वर पायल

अगर आप किसी खास तीज त्योहार पर अपने लुक को खास बनाना चाहती है और ऐसे में आप पैरों में पहनने के लिए पायल तलाश रही है, तो आपके लिए यह खूबसूरत क्रिस्टल ड्रॉप सिल्वर पायल एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की पायल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। 

4 - 2025-08-01T171403.775

यह भी पढ़ें:  सावन शुरू होते ही पहनें ये डेली वियर पायल के नए डिजाइन, पैरों की बढ़ेगी खूबसूरती

सिल्वर फ्लोरल स्टोन पायल

अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और अपने लुक को खास बनाने के लिए अगर आप भी पायल डिजाइन देख रही है, तो आपके लिए यह सिल्वर फ्लोरल स्टोन पायल भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की पायल को आप सुनार के यहां बनवा सकती है या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। यह आपके पैरों को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।

3 - 2025-08-01T171400.536

सिल्वर स्टोन चैन पायल डिजाइन

यही नहीं अपने पैरों को खूबसूरत और लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस सिल्वर स्टोन चैन पायल डिजाइन को ट्राई कर सकती है। इस तरह की पायल भी इन दिनों काफी चर्चा में है, जो आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है। 

1 - 2025-08-01T171405.224

यह भी पढ़ें:  कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - vonejewellery 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।