बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने शानदार अभिनय के साथ साथ कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इंडियन आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट पर तक उनका फैशन स्टेटमेंट काबिले तारीफ होता है। खासकर इंडियन अटायर को वह बेहद क्लासी और खूबसूरत अंदाज में कैरी करती हैं। हाल ही में कृति सेनन अपनी दोस्त की शादी में ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आई हैं।
आप भी एक्ट्रेस की तरह दोस्त की शादी में ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे पहन सकती हैं। इस लेख में हम आपको कृति सेनन के बेस्ट ऑफ व्हाइट लहंगा कलेक्शन के बारे में बताएंगे। जिसे पहनकर आप दिखेंगी सबसे खूबसूरत, तो देर किस बात की है चलिए हमारे साथ कृति सेनन के वॉडरोब में।
ऑफ व्हाइट लहंगा
View this post on Instagram
कृति सेनन हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में व्हाइट लहंगा पहने नजर आईं है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन की खूबसूरत फोटो उनकी स्टाइलिश सुकृति ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उनकी स्टाइलिश ने बताया है कि एक्ट्रेस ने यह खूबसूरत लहंगा अपनी दोस्त की शादी में पहना है। चलिए एक नजर डालते हैं उनके लुक्स और लहंगे पर।
कृति सेनन का ये खूबसूरत व्हाइट लहंगा शिवन एंड नरेश ने डिजाइन किया है। चिकनकारी वर्क वाला ये लहंगा समर वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। स्ट्रेट ओपन हेयर और लाइट ब्राउन कलर की लिपस्टिक में कृति बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
लहंगा के साथ एक्ट्रेस ने डीप नेकलाइन ब्लाउज और व्हाइट कुंदन चोकर नेकलेस पहना हुआ है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
कहां मिलेगा ये लहंगा
अगर आप कृति सेनन के इस लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं। तो आपको बता दें कि दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट में आपको कृति सेनन का यह लहंगा कम कीमत में आसानी से मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ेंः एथनिक लुक में दिखना है स्टनिंग, तो मानुषी छिल्लर से लें स्टाइलिंग टिप्स
व्हाइट गोल्डन लहंगा
कृति सेनन का वॉडरोब खूबसूरत लहंगों से भरा हुआ है। लेकिन उनका ये व्हाइट गोल्डन लहंगा बेहद खूबसूरत है। अगर आप कुछ लाइट और क्लासी लुक की तलाश में हैं तो एक्ट्रेस का ये लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट साबित हो सकता है। इस सिंपल लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। उनके मेकअप की बात करें तो सिंपल आउटफिट के साथ उन्होंने स्मोकि आई मेकअप किया है। डार्क स्मोकि आई मेकअप और लाइट कलर की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। सिंपल लो बन हेयरस्टाइल बनाया है। बालों में उन्होंने सफेद गुलाब के फूल लगाएं। ( बेस्ट लहंगे डिजाइन)
इसे जरूर पढ़ेंः ब्लैक टॉप को इन चीजों के साथ पहनें, मिलेगा स्टाइलिश लुक
पिंक लहंगा
लाइट पिंक कलर का लहंगा समर वेडिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। यह एक ऐसा कलर है जो हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है। बेस्टी की शादी में रॉक करने के लिए आप एक्ट्रेस के इस लाइट पिंक कलर के लहंगे से आइडिया लें सकती हैं। लाइट पिंक लहंगे के साथ एक्ट्रेस लाइट मेकअप और ओपन हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। (लहंगे के लिए बेस्ट हेयरस्टाइल)
Recommended Video
गोल्डन लहंगा
अगर आप बेस्टी शादी में रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप गोल्डन लहंगा पहन सकती हैं। गोल्डन कलर के लहंगे में आपको क्लासी लुक मिलेगा। अगर आप गोल्डन लहंगा पहन रहीं है तो इसके साथ लाइट मेकअप करें। गोल्डन कलर के साथ हैवी मेकअप इतना अच्छा नहीं लगता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।