आमतौर पर जब महिलाएं अपने बालों को स्टाइल करती हैं तो वह अपनी हेयर लेंथ या फिर अपने पर्सनल स्टाइल पर अधिक ध्यान देती हैं। दरअसल, अलग-अलग हेयर लेंथ की महिलाएं डिफरेंट हेयरस्टाइल्स को क्रिएट करती हैं। हालांकि, क्या आपने कभी अपनी हाइट को ध्यान में रखते हुए हेयरस्टाइल्स बनाए हैं। शायद नहीं, लेकिन आप ऐसा कर सकती हैं।
मसलन, अगर आपकी हाइट शॉर्ट है तो ऐसे में आप अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर तक को चुनते समय विशेष ध्यान देती होंगी। इसी तरह आप अपने बालों में कुछ खास हेयरस्टाइल्स भी बना सकती हैं। ऐसे कई हेयरस्टाइल्स होते हैं, जो शॉर्ट हाइट गर्ल्स पर काफी अच्छे लगते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी बेहद आसानी से क्रिएट कर सकती हैं-
ओपन हेयर लुक
यह एक सिंपल हेयरस्टाइल है, जिसे किसी भी आउटफिट के साथ बेहद आसानी से बनाया जा सकता है। मसलन, आप अपने बालों को कॉम्ब करके मिडिल पार्टिंग या साइड पार्टिंग करें और बालों को ओपन लुक दें। हालांकि, इस लुक में आप यह कोशिश करें कि आपके बाल स्ट्रेट या कर्ल लुक दें। स्लीक लुक के लिए आप हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें। वहीं कर्ल लुक के लिए आप बालों के एंड्स में कर्लर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- अनारकली सूट पर बनाएं ये स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल्स, मिलेगा एथनिक लुक
लो बन हेयरस्टाइल
यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है। खासतौर से, अगर आप एथनिक वियर कैरी कर रही हैं तो उसके साथ लो बन हेयरस्टाइल बनाया जा सकता है। मीडियम हेयरलेंथ को मैनेज करने के लिए डे टू डे लाइफ में लो बन बनाएं। वहीं, अगर आप पार्टी में लो बन बनाना चाहती हैं तो उसे गजरे से एक्सेसराइज करना ना भूलें। यह आपके लुक को और भी अधिक ग्रेसफुल बनाएगा।
फ्रंट फ्रेंच ब्रेड लुक
अगर आप एक यंग गर्ल हैं या फिर अपने हेयरस्टाइल में एक यंग और चिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप फ्रंट फ्रेंच ब्रेड लुक कैरी कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फ्रंट एरिया से बाल लें। आप इस हेयर्स की मदद से फ्रेंच ब्रेड बनाएं। अंत में, आप रबर की मदद से इसे फिक्स कर लें या फिर आप चाहें तो इससे बन भी बना सकती हैं।
फ्रंट पफ लुक
अगर आप एक क्विक हेयरस्टाइल की तलाश में हैं, जो आपके लुक में एक हाइट भी एड करे तो ऐसे में आप फ्रंट पफ हेयरस्टाइल बना सकती हैं। इस हेयरस्टाइल को बनाना बेहद ही आसान है और इसे कोई भी महिला बना सकती है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद फ्रंट एरिया से थोड़े बाल लेकर उसे पफ लुक दें। आप इसे पिन की मदद से सिक्योर करें। अगर आप अपने इस हेयरस्टाइल में एक वॉल्यूम एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आप एंड्स में बालों को कर्ल लुक भी दे सकती हैं।
Recommended Video
टू पिगटेल लुक
अगर आप वेस्टर्न वियर के साथ एक क्यूट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में टू पिगटेल हेयरस्टाइल बनाया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करें और फिर बालों को मिडिल सेक्शन करें। अब आप एक साइड से बालों को सेक्शन पिन की मदद से सिक्योर करें। वहीं, दूसरी साइड से आप बाल लें और फ्रंट से फ्रेंच ब्रेड बनाती जाएं। आप अपनी बालों की लेंथ के अनुसार ब्रेड बना सकती हैं। अंत में इसे रबर की मदद से सिक्योर करें। इसके बाद आप दूसरी साइड से भी ऐसे ही फ्रेंच ब्रेड बनाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें- लॉन्ग हेयर पर जरूर बनाएं यह हेयरस्टाइल्स, आपको मिलेगा एलीगेंट लुक
तो अब आप किस हेयरस्टाइल को बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।