भाई की शादी में फैशनेबल लुक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

भाई की शादी में रॉक करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन लंहगा लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
Shilpa
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 18 Apr 2022, 16:04 IST

भाई की शादी का हर बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। शादी में दूल्हा-दुल्हन के बाद उनकी बहन के लुक को काफी नोटिस किया जाता है। चाहे वह दूल्हे की बहन हो या दुल्हन की। ऐसे में वह अक्सर अपने लुक्स को लेकर परेशान रहती है।अगर आप भी वेडिंग आउटफिट को लेकर परेशान है तो यह आर्टिकल आपको पसंद आ सकता है। इस लेख में हम आपको लेटेस्ट लहंगा डिजाइन के बारे में बताएंगे। जिसे पहन आप अपनी भाई की शादी में खूबसूरत दिखेंगी। इन दिनों ऑफ व्हाइट कलर काफी ट्रेंड में है। क्लासी और एलीगेंट लुक के लिए आप बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

1 करीना कपूर

करीना कपूर हाल ही में अपने भाई रणबीर कपूर की शादी में ऑफ व्हाइट लहंगा पहने नजर आईं। अभिनेत्री इस लाइट शेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी हैं। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ लाइट मेकअप किया है। आप भी खूबसूरत और एलीगेंट लुक के लिए करीना के मेकअप और आउटफिट को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

 

2 श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर शानदार एक्टिंग के साथ साथ कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के ये खूबसूरत लुक भाई की शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। लहंगे के साथ आप भी एक्ट्रेस की तरह डीप नेकलाइन ब्लाउज पहन सकती हैं। 

3 जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का एथनिक लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है।  जाह्नवी का ये लुक भाई की शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। क्रीम कलर का लहंगा पहन आप भी खूबसूरत दिखेंगी। इसके अलावा इस लहंगे का साथ आप ग्रीन कलर ज्वेलरी और लाइट मेकअप कैरी कर सकती हैं। 

 

4 प्रियंका चोपड़ा

भाई की शादी में क्लासी और खूबसूरत लुक के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। अगर आप अपने लुक्स के साथ एक्सिपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो आप भी एक्ट्रेस की तरह ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहन सकती हैं। प्रियंका ने अपने लुक को चोकर नेकलेस और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया है।  

इसे जरूर पढ़ेंः स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ ब्लैक साड़ी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक, समर में ट्रेडिशनल लुक के लिए लें इंस्पिरेशन

5 तारा सुतारिया

तारा सुतारिया बॉलीवुड में अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। तारा का खूबसूरत और स्टाइलिश लुक अक्सर वायरल रहता हैं। उनके इस लुक की बात करें तो ऑफ व्हाइट लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तारा ने इस लहंगे का साथ लाइट मेकअप और वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। हैवी झुमके और हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। आप भी भाई की शादी में एलीगेंट लुक के लिए तारा सुतारिया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ेंः बर्थडे से लेकर कॉकटेल पार्टी तक, एक्ट्रेस तारा सुतारिया के बेस्ट लुक्स को करें फॉलो

6 सारा अली खान

सारा अली खान का यह लुक वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ऑफ व्हाइट लहंगा कैरी किया है। उनके ऑफ व्हाइट लहंगे पर पिंक कलर का फ्लोरल वर्क है। सारा ने लहंगे का साथ मैचिंग कलर की चूड़ियां और इयररिंग्स पहन अपना लुक कंप्लीट किया है। 

 

7 कियारा आडवाणी

अगर आप लाइट कलर के लहंगे की तलाश में है तो आप कियारा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस लाइट ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ कियारा ने नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ है। वेवी हेयरस्टाइल और मल्टी लेयर्ड नेकलेस में एक्ट्रेस क्लासी लग रही हैं।  

8 पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। उनके इस लुक की बात करें तो पूजा ऑफ व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। चिकन वर्क लहंगा भाई की शादी के लिए एकदम परफेक्ट है। ग्रीन कलर के इयररिंग्स और लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 

9 मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी खूबसूरत और फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। भाई शादी में स्टनिंग लुक के लिए आप मौनी रॉय के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। मिरर वर्क लहंगा में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। 

भाई की शादी में खूबसूरत लुक के लिए आप करीना कपूर से लेकर कियारा आडवाणी के इन लहंगा लुक्स को रिक्रिएट कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer