Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Pooja Sinha07 Sep 2019, 15:36 IST
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते के अंत में भी हम बॉलीवुड के सेलेब्स के फैशन पर नजर डालते हैं, जिन्हें अपने स्टाइलिश अवतार में देखा गया। और उन्होंने अपना खुद का स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। अपने फेवरेट सेलेब्स से जुड़ी जानकारी खासतौर पर उनका फैशन लुक्स लगभग हर कोई जानना चाहता है। इसलिए हम हर हफ्ते आपके लिए HerZindagi का डाइजेस्ट ऑफ द वीक लेकर आते हैं। इस हफ्ते भी हम आपके लिए HerZindagi का वीकली फैशन डाइजेस्ट लेकर आए है। जिसमें आप पूरे हफ्ते के बेस्ट लुक सेलेब्स के बारे में जान सकें। हम वीकली सेलेब्स फैशन डाइजेस्ट के एक और एपिसोड के साथ वापस आ गए हैं। हमारे फोटोग्राफर ने सिटी के चारों ओर अपने फेवरेट स्टार को फॉलो किया ताकि उन्हें ऑफ-ड्यूटी पकड़ा जा सके। करीना कपूर से लेकर उर्वशी रौतेला तक, आपके फेवरेट सेलेब्स की फैशन पिक्स इस वीडियो में हैं।
इस हफ्ते करीना कपूर को एक शो के सेट पर कैजुअल अवतार में देखा गया था। वह पिंक कलर की शर्ट को स्लिट डेनिम स्कर्ट में दिख रही थी। जान्हवी कपूर को दो बार, एक बार जिम जाते हुए और दूसरी बार पिता बोनी कपूर और बहन ख़ुशी कपूर के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए देखा गया। पूजा बेदी की बेटी आलिया को उनकी पिलेट्स क्लास के बाद और उर्वशी रौतेला को एयर पोर्ट के बाहर देखा गया। उर्वशी येलो कलर के हूडि के साथ बेज स्केटर स्कर्ट पहनी हुई थी।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं