अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की शादी कृशा शाह से हो चुकी है। शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख कर साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि यह एक बिग फैट वेडिंग थी। शादी में अंबानी परिवार के अलावा कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया था।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको आज जय अनमोल और कृशा की शादी में क्रिएट हुए कुछ फैशन मोमेंट्स के बारे में बताएंगे। आप इन फैशन लुक्स को देख कर अपने लिए भी कोई लुक चुन सकती हैं और उसे रीक्रिएट करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Wedding Pics: देखें जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज
टीना अंबानी फैशन लुक
बेटे जय अनमोल की शादी में टीना अंबानी के तीन अलग-अलग लुक सामने आए हैं। इनमें से 2 साड़ी लुक हैं। टीना ने फैशन लेबल 'ताना बाना' की डिजाइनर मीनाकारी जामवर्क वाली प्योर जरी की साड़ी पहनी थी। वहीं शादी के फंक्शन में टीना ने रेड और ब्लू कलर का हैवी लहंगा पहना था।
हेमा मालिनी और जया बच्चन का साड़ी लुक
हेमा मालिनी भी जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने मल्टी कलर की हैवी सिल्क लुक वाली साड़ी पहनी थी। वहीं जया बच्चन ने रेड कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी।
इसे जरूर पढ़ें: अनिल और टीना अंबानी के बेटे जय अंशुल अंबानी, कार और प्लेन कलेक्ट करने के साथ ये भी हैं शौक
आजकल मल्टी कलर में आपको ट्रेडिशनल आउटफिट्स के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आप चाहें तो लहंगा, साड़ी या अनारकली सूट कुछ भी कैरी कर सकती हैं। वेडिंग फंक्शन के लिए यह एक अच्छा फैशनेबल विकल्प बन सकता है।
नव्या नवेली नंदा और श्वेता बच्चन नंदा लहंगा लुक
नव्या ने जय अनमोल अंबानी और कृशा शाह की शादी में फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना था। जहां नव्या के लहंगे पर बारीक रेशम वर्क किया गया था, वहीं श्वेता ने मल्टी कलर फुल स्लीव्स चोली के साथ ब्रॉड एंब्रॉयडरी वाला लहंगा कैरी किया था। नव्या ने लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना था, उसका डिजाइन काफी हद तक एक्ट्रेस सोनम कपूर द्वारा अपनी मेहंदी की रस्म में पहने गए स्टाइलिश लहंगे के ब्लाउज से मैच कर रहा था। इन दोनों के लुक को देख कर आप भी अपने लिए एक ऐसा ही लहंगा रीक्रिएट करवा सकती हैं।
View this post on Instagram
कृशा शाह ब्राइडल लुक्स
कृशा शाह के ब्राइडल लुक्स भी काफी अच्छे रहे। जहां ब्राइडल लहंगे के रूप में उन्होंने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया हुआ हैवी रेड कलर का लहंगा पहना था, वहीं अपनी मेहंदी की रस्म में कृशा ने सिमैट्रिक स्टाइल का ग्रीन और ब्लू लहंगा पहना था।
View this post on Instagram
कृशा ने अपनी हल्दी की रस्म में भी येलो कलर के आउटफिट की जगह पिंक कलर का सलवार सूट पहना था। अगर आपकी भी जल्दी शादी होने वाली है, तो कृशा की तरह आप भी अपने ब्राइडल लुक्स के लिए इन आउटफिट्स का चुनाव कर सकती हैं।
View this post on Instagram
नीता अंबानी फैशन लुक
नीता अंबानी ने भी अपने भतीजे जय अनमोल की शादी में हिस्सा लिया था। शादी में उन्होंने पिंक कलर का घाघरा पहना था, जिस पर जरदोजी और रेशम वर्क किया गया था। नीता अंबानी का यह घाघरा फेमस फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। वैसे यही आउटफिट नीता पहले भी बेटी ईशा अंबानी के एक वेडिंग फंक्शन में पहन चुकी हैं। नीता ने जो डायमंड नेकलेस पहना था, वही नेकलेस ईशा अंबानी को भी पहले पहने देखा जा चुका है।
ईशा अंबानी ट्रेडिशनल लुक
ईशा अंबानी ने अपने छोटे भाई जय अनमोल की शादी में पिंक कुर्ता-लहंगा पहना था, जिस पर हैवी सीक्वेंस वर्क नजर आ रहा था। आजकल लहंगे के साथ कुर्ता पहनने का ट्रेंड काफी चल रहा है। आप भी अगर इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं, तो अपने किसी पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए मैचिंग कुर्ती स्टिच करवा लीजिए।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी फैशन टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।