शादी के बाद हमारी जिंदगी काफी हद तक बदल जाती है। अब चाहे उठने का समय हो बढ़ती जिम्मेदारियां। वहीं बात अगर अगर अपने इनर वियर की करें तो कई बार हम और आप शादी के बाद किस तरह की ऑउटफिट या समय के अनुसार कैसे इनर वियर को चुनें? इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और जल्दबाजी में इनर वियर गलत खरीद लेते हैं।
अगर आप भी इसी तरह से कंफ्यूज हो कर यहीं गलतियां कर रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं इनर वियर के कुछ ऐसे डिजाइंस और स्टाइल, जो शादी के बाद आपके बेहद काम में आएंगी।
बेबी डॉल्स
बेबी डॉल्स देखने में काफी स्टाइलिश और आरामदायक होती है। शादी के बाद अगर आप घूमने के लिए जा रही हैं तो इस तरीके के इनर वियर आपके लिए परफेक्ट है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन और पैटर्न भी आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरीके के इनर वियर को आप किसी ड्रेस के अंदर भी पहन सकती हैं। बता दें कि इसमें कई तरह के लेस वाले डिजाइन भी मिलते हैं और कॉटन, साटन, होजरी जैसे मटेरियल में आपको ये मिल जाएंगे। (इनर वियर से जुड़ी ये बातें जानना है जरूरी)
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले इन इनर वियर को खरीदना बिल्कुल भी न भूलें, आएंगे आपके बहुत काम
साटन नाईट वियर
साटन का फैब्रिक काफी सॉफ्ट होता है और देखने में काफी चमकदार और स्टाइलिश भी होता है। बता दें कि इस तरह की नाईट वियर आपको मैचिंग बाथ रॉब के साथ मिलती है। साथ ही इसमें आपको कई तरह के कलर और डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। इसमें हॉल्टर नेक डिजाइन भी आपको मिल जाएगा। इसे आप शाम के या रात के समय के लिए पहन सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ऐसी बोल्ड नाईट वियर हनीमून के लिए भी साथ ले जा सकती हैं। साथ ही इसमें आपको लंबी लेंथ में भी काफी वैरायटी मिल जाएगी। (इंडियन वियर मिस्टेक्स)
इसे भी पढ़ें : लहंगे के साथ इस तरह के इनर वियर पहनेंगी तो आरामदायक फील करेंगी
लेस ब्रा
शादी के बाद आप और हम हर चीज मॉडर्न और स्टाइलिश खरीदना पसंद करते हैं। बता दें कि इसमें आपको कई तरह के थ्रेड वर्क वाले डिजाइन मिल जाएंगे। साथ ही ऐसी ब्रा मल्टी-पर्पस होती है। आप इस तरह की ब्रा रोजाना के लिए भी पहन सकती हैं। साथ ही इसमें आपको कई तरह के कलर ऑप्शन भी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ज्यादातर ऐसी ब्रा कॉटन के फैब्रिक से बनी होती है।
इसी के साथ दिखाए गए ये शादी के बाद इनर वियर खरीदने की टिप्स और डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Zivame
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।