माधुरी दीक्षित के स्टाइल की बात ही कुछ और है। उनकी मनमोहक मुस्कान हो या फिर उनकी दिलकश आंखें वो कुछ अलग सा जादू कर देती हैं। IIFA 2019 में भी माधुरी ने कुछ ऐसा ही किया है। धक-धक गर्ल माधुरी लाल पेपलम स्टाइल का मर्मेड गाउन पहन कर IIFA की ग्रीन कार्पेट पर उतरीं। इस गाउन में एक बाजू फुल स्लीव थी तो दूसरी कट स्लीव। नेक का अंदाज भी कुछ अलग था। उन्होंने ओवल शेप के इयरिंग पहन रखे थे और डार्क लिपस्टिक के साथ लूज पोनीटेल बनाई थी। साथ ही उनके गाउन में लाल बेल्ट भी थी। कुल मिलाकर उनका अंदाज कुछ अलग ही लग रहा था।
IIFA 2019: ग्रीन कार्पेट पर दिखा माधुरी का जलवा, रेड गाउन में की स्टाइलिश एंट्री
माधुरी ने लाल परी बनकर IIFA 2019 में ली एंट्री, देखिए उनका स्टाइलिश लुक।
Disclaimer