हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कल शाम सोहेल कथूरिया से शादी रचाई। यह शादी मुंडोता किले में संपन्न हुई। यह किला करीब 450 साल पुराना है। हंसिका के हल्दी फंक्शन से लेकर शादी तक की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक हंसिका मोटवानी से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भी फोटो पोस्ट नहीं की है। उनके प्री-वेडिंग लुक से लेकर ब्राइडल लुक खूब चर्चा में है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उनके मेकअप और ज्वेलरी लुक के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपने वेडिंग के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्राइडल लुक
अपनी शादी के दिन हंसिका मोटवानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वेडिंग डे पर वह लाल रंग का लहंगा पहने नजर आईं। लहंगे के साथ उन्होंने अनकट डायमंड से बना मांगटीका, नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। वेडिंग डे पर उन्होंने मेकअप लुक को काफी सिंपल रखा है। उनके ब्राइडल लुक में कलीरे ने बेहद ध्यान खींचा है। कलीरे के डिजाइन सिंपल हैं, लेकिन बेहद हैवी हैं।
आजकल नो मेकअप लुक काफी पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी के दिन बेहद सिंपल दिखना चाहती हैं तो स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान दें। स्किन को हाइड्रेट रखें, ताकि आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए।
माता की चौकी लुक
View this post on Instagram
हंसिका मोटवानी की शादी की शुरुआत माता की चौकी से हुई। इस पूजा में हसिंका लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। खूबसूरत लाल साड़ी के साथ उन्होंने स्टोन वर्क वाली ज्लेवरी पहनी है। नेकलेस के साथ मांगटीका पहन उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है।
हल्दी फंक्शन लुक
हल्दी की रस्म में हंसिका मोटवानी ने व्हाइट फ्लोरल आउटफिट के साथ नो मेकअप लुक कैरी था। सूट के साथ उन्होंने आर्टिफिशियल फ्लोरल वाली ज्वेलरी पहनी है। हसिंका ने हाथों में हाथफूल भी पहना है, जिससे उनका लुक बेहद अच्छा लग रहा है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप असली फूल से बनी ज्वेलरी पहन सकती हैं। यह काफी ट्रेंड में हैं। (हल्दी सेरेमनी के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें: अपनी हल्दी सेरेमनी में पहनें ऐसे ऑउटफिट, दिखेंगी यूनीक
मेहंदी फंक्शन लुक
View this post on Instagram
शादी से पहले मेंहदी की रस्म निभाई जाती है। हंसिका मोटवानी ने मेहंदी फंक्शन के दौरान ऑरेंज कलर का शरारा सेट पहना था। मेहंदी फंक्शन में भी उनका मेकअप लुक मिनिमल था। बिंदी और आई लाइनर के साथ सिल्वर इयररिंग्स पहन वह काफी अच्छी लग रही हैं।
आपको मेहंदी फंक्शन के लिए हेयर स्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप सूट पहन रही हैं तो आप ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। बाजार में कई हेयर एक्सेसरीज मिलती हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने हेयर स्टाइल को और भी सुंदर बना सकती हैं। (मेहंदी फंक्शन के लिए हेयर स्टाइल आइडिया)
इसे भी पढ़ें: पलक मुच्छल के वेडिंग रिसेप्शन लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्स और कर सकती हैं इसे रीक्रिएट, जानें कैसे
सगाई के लिए लुक
View this post on Instagram
हसिंका मोटवानी से सगाई में पिंक कलर का लहंगा पहना था। अपनी सगाई में भी हंसिका बेहद सिंपल मेकअप में नजर आईं, लेकिन ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को निखार दिया। हसिंका ने लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी पहनी है। उनका ब्लाउज नेक डिजाइन स्वीटहार्ट है, इसलिए उन्होंने फुल ज्वेलरी चुनी। अगर आप अपने लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो बन हेयरस्टाइल बनाएं। इससे आपकी ज्वेलरी अच्छे से नजर आएगी।
सूफी नाइट फंक्शन
View this post on Instagram
शादी के दो दिन पहले हसिंका और सोहेल कथूरिया के लिए सूफी नाइट फंक्शन रखा गया था। इस फंक्शन में वह सूफी अंदाज में नजर आईं। सूफी नाइट के लिए उन्होंने घेरेदार घरारा के साथ शॉर्ट कुर्ता पहना है। बात करें ज्वेलरी को तो हंसिका ने पासा के साथ मांगटीका पहना है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।