Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की इन स्टाइलिश ड्रेसेस से लीजिए इंस्पिरेशन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेमिसाल अदाकारी के साथ अपनी ग्लैमरस ड्रेसेस के लिए भी चर्चित रहती हैं। देखिए उनके ये स्टाइलिश लुक्स।
    author-profile
    Published - 04 Mar 2020, 17:56 ISTUpdated - 04 Mar 2020, 18:40 IST
    alia bhatt beautiful in yellow dress main

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सोनी राजदान और महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं और अब तक अपनी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों के दिल पर अलग छाप छोड़ी। लेकिन शायद आप यह नहीं जानती हों कि आलिया पहली बार फिल्म 'संघर्ष' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। अब तक वह 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी', '2 स्टेट्स', 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'शानदार' और 'कपूर एंड सन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं और जल्द ही वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रहास्त्र' में नजर आएंगी। आलिया अपनी अदाकारी के साथ अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। आइए देखते हैं उनके कुछ खूबसूरत लुक्स-

    1गाउन में खूबसूरत अंदाज

    alia bhatt beautiful look

    आलिया भट्ट यहां येलो और पीच कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं, जो उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा है। न्यूड लिपस्टिक और खुले बाल भी उन पर जंच रहे हैं। 

    2वेस्टर्न ड्रेसेस में दिखती हैं कमाल

    alia bhatt casual look

    सॉफ्ट और सोबर लुक के साथ चटख रंगों वाली ड्रेसेस भी आलिया भट्ट पर सुंदर दिखती हैं। इस वेस्टर्न ड्रेस में भी आलिया भट्ट स्टाइलिश लुक दे रही हैं।

    3लहंगे में ब्यूटिफुल लुक

    alia bhatt ethnic look

    आलिया भट्ट पारंपरिक भारतीय ड्रेसेस में भी बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। यहां आलिया भट्ट ने रेड कलर का लहंगा पहना है और उसके साथ शेडेड दुपट्टा काफी खूबसूरत लग रहा है।

    4लाइट ब्राउन कलर का गाउन

    alia bhatt glamorous look

    आलिया भट्ट फैंसी ड्रेसेस में काफी ग्लैमरस नजर आती हैं। यहां आलिया ने लाइट ब्राउन कलर का ऑफ शोल्डर वाला गाउन पहना है, जो उन पर बखूबी फब रहा है।

    5डेनिम ड्रेस वाला लुक

    alia bhatt in blue dress

    आलिया भट्ट डेनिम ड्रेसेस को भी खूबसूरती से कैरी करती हैं। यहां उन्होंने पफ स्लीव्स वाली शर्ट के साथ लूज ट्राउजर्स पहने हैं। ओवरऑल नेवी ब्लू कलर की इस ड्रेस में आलिया स्मार्ट लुक दे रही हैं।

    6ग्रीन सलवार कुर्ते वाला लुक

    alia bhatt in green kurta

    आलिया भट्ट सलवार कुर्ते जैसी इंडियन ड्रेसेस में भी बहुत सुंदर नजर आती हैं। यहां उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना है और इसके साथ उनके मैटेलिक इयरिंग्स भी जंच रहे हैं। 

    7गाउन वाला स्टाइलिश लुक

    alia bhatt in pink and black

    आलिया भट्ट ने यहां पिंक और ब्लैक कलर का ट्रेल वाला ग्लैमरस गाउन पहना है। रेड कार्पेट पर इस तरह की ड्रेस बेहद खूबसूरत नजर आती है।

    8मल्टीकलर्ड साड़ी में खूबसूरत लुक

    alia bhatt in saree

    आलिया भट्ट ने यहां पिंक, ग्रीन और येलो कलर की एंब्रॉएड्री वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ आलिया का मांग टीका भी खूब फब रहा है।

    9ऑफ व्हाइट शरारा

    alia bhatt in lehenga

    आलिया भट्ट ने यहां ऑफ व्हाइट कलर का हल्की एंब्रॉएड्री वाला शरारा पहना है, जो उनके लुक को एनहांस कर रहा है। 

    10ऑफ शोल्डर वाले नेवी ब्लू टॉप के साथ मैचिंग पैंट

    alia bhatt off shoulder dress

    आलिया भट्ट अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। यहां आलिया ने नेवी ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग पैंट और हाई हील्स पहनी हैं, जिसमें वह कूल लुक दे रही हैं।