Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    होली पर पहनें ऐसे एथनिक आउटफिट्स, दिखेंगी अप्सरा

    अगर आप होली के खास मौके पर सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं तो आपको बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के लुक को कॉपी करना चाहिए।
    author-profile
    Updated at - 2023-02-01,20:18 IST
    Next
    Article
    bollywood actresses inspired ethnic holi outfits

    होली रंगो का त्यौहार है। होली फेस्टिवल सभी के जीवन में रंग भर देता है। होली के मौके पर सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि इस दिन क्या पहना जाए? होली के मौके पर क्या आप भी चाहती हैं कि आपका लुक एकदम बेस्ट लगे। इसके लिए आपको बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए ऐसे आउटफिट्स लुक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं होली के त्यौहार पर क्या पहना जाए।

    दीपिका पादुकोण का लुक

    deepika inspired holi lookदीपिका पादुकोण का यह लहंगा लुक होली पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है। आप भी इस होली कुछ इसी तरह का लहंगा पहन सकती हैं। व्हाइट और रेड स्कर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक और रेड कलर का ब्लाउज पहना है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने चांद बाली इयररिंग्स कैरी की हैं।

    आपको भी बाजार में आसानी से कुछ इस प्रकार की स्कर्ट मिल जाएगी। आप चाहें तो इसके साथ प्लेन ब्लाउज भी वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम सिंपल लगेगा।

    पहनें साड़ी

    holi festival outfitsक्या आपको साड़ी पहनने का शौक है? इसलिए आप हर फंक्शन पर साड़ी पहनती हैं? इस बार होली पर भी साड़ी ट्राई करें। होली पर ज्यादातर सफेद रंग के कपड़े पहने जाते हैं। आप भी व्हाइट कलर की पोल्का साड़ी पहन सकती हैं। 

    विद्या बालन का साड़ी कलेक्शन काफी अच्छा है। आप उनसे आउटफिट के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। होली पर विद्या बालन ने पोल्का डॉट साड़ी पहनी थी। यह साड़ी सिंपल के साथ-साथ एलिगेंट लुक देगी। 

    इसे भी पढ़ें: होली के दिन स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं ट्राई करें ये आउटफिट्स

    सूट करें कैरी 

    outfit ideas for holi festivalअगर आप होली के दिन कंफर्टेबल के साथ-साथ सुंदर लुक पाना चाहती हैं तो नेहा कक्कड़ के इस सूट लुक को कॉपी करें। आप चाहें तो सिंपल व्हाइट सूट के साथ हैवी कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक इन्हांस होगा। सूट के साथ ब्रेड हेयर स्टाइल बनाएं और इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करें। 

    इसे भी पढ़ें: फिटिंग का नहीं बल्कि लूज सलवार सूट का है फैशन, देखें डिजाइंस और करें ट्राई

    इन बातों का रखें ध्यान

    • होली के मौके पर रंगो से कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपने आउटफिट पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने चाहिए, क्योंकि आप इन्हें दोबारा नहीं पहन पाएंगी। 
    • अगर आप होली पर ज्यादा हैवी झुमके पहन रही हैं तो खुले बाल न रखें। इससे आपको परेशानी हो सकती है क्योंकि हैवी इयररिंग्स बालों में फंस सकते हैं। 
    • आप चाहें तो अपनी मम्मी की साड़ी से होली के लिए कोई आउटफिट भी सिलवा सकती हैं। साड़ी से सूट से लेकर ड्रेस तक सब कुछ बन जाता है।

     

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

     

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi