व्हाइट कलर का ट्रेंड फैशन इंडस्ट्री में हमेशा बना रहता है फिर चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट्स हों या फिर वेस्टर्न ड्रेसेस। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाइट कलर में महिलाओं को न सिर्फ आराम मिलता है बल्कि महिलाएं ट्रेंडी भी लगती हैं। हालांकि, गर्मियों में महिलाएं सफेद कलर के सिंपल आउटफिट्स जैसे- कुर्ती, कॉटन के सूट, टॉप आदि पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि व्हाइट कलर बहुत कूल और फ्रेंडली होता है, जो किसी भी कलर या फिर दुपट्टे के साथ आसानी से जच जाता है।
लेकिन अगर आपके पास व्हाइट कलर का चिकनकारी कुर्ता है तो यह लेख आपके काम आ सकता है। क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए कुर्ते के सूट के साथ पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी दुपट्टे के कॉम्बिनेशन लेकर आए हैं जो आपको डिफरेंट लुक दे सकते हैं, आइए जानते हैं।
1पिंक दुपट्टा

अगर आपके पास क्रीमी कलर का या फिर व्हाइट कलर का को सिंपल चिकनकारी कुर्ता है, तो आप इसके साथ पिंक कलर के दुपट्टा का कॉम्बिनेशन लगा सकती हैं। क्योंकि पिंक कलर व्हाइट कुर्ते के साथ काफी अच्छा और ट्रेंडी लगता है। साथ ही, ये आपके सूट को बिल्कुल डिफरेंट लुक दे सकता है, जिसे आप प्लाजो, जीन्स आदि के साथ कैरी कर सकती हैं।
2ग्रीन दुपट्टा

अगर आप अपने कुर्ते को थोड़ा ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप इसके साथ ग्रीन कलर का या फिर मेहंदी के कलर का दुपट्टा वियर कर सकती हैं। क्योंकि आजकल ग्रीन और व्हाइट का कलर कॉम्बिनेशन का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है। पार्टी वियर लुक के लिए आपको थोड़ा हैवी दुपट्टा जैसे- गोटा वर्क दुपट्टा, हैवी वर्क दुपट्टा आदि खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक
3रेड दुपट्टा

व्हाइट और रेड का कलर का नंबर वन कॉम्बिनेशन है।इसलिए महिलाएं व्हाइट कुर्ते के साथ रेड कलर जरूर शामिल करती हैं। आप भी अपने चिकनकारी कुर्ते के साथ रेड कलर का दुपट्टा पहन सकती हैं। आजकल इकत प्रिंट वाले दुपट्टे बहुत ही लोकप्रिय हैं। आपको बाजार में इस प्रिंट की कई डिजाइनर दुपट्टे मिल जाएंगे।
4ऑरेंज दुपट्टा

आप व्हाइट कुर्ते के साथ ऑरेंज कलर का दुपट्टा भी वियर कर सकती हैं। आपको सिंपल दुपट्टे से लेकर कलरफुल दुपट्टे की भरमार मिल जाएगी जैसे आपको थ्री डी दुपट्टे मार्केट में मिल जाएंगे। आप इकत प्रिंट वाले दुपट्टे भी कैरी कर सकती हैं। वहीं, अगर आप सिल्क का सफेद कुर्ता और सलवार पहन रही हैं, तो कुर्ते के रंग को कॉम्प्लीमेंट करता हुआ ऑरेंज सिल्क इकत दुपट्टा कैरी कर सकती हैं
5व्हाइट दुपट्टा

आप व्हाइट कुर्ते के साथ व्हाइट दुपट्टे का भी कॉम्बिनेशन लगा सकती हैं। आप कुर्ते के साथ नेट का सफेद या फिर शिफॉन का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए, आपको बाजार में थोड़ा घूमना होगा लेकिन आपको किफायती दामों पर क्लासी सफेद दुपट्टे मिल जाएंगे। आप इसके साथ व्हाइट जीन्स या फिर प्लाजो भी कैरी कर सकती हैं।
6मल्टी कलर दुपट्टा

आप सिंपल या फिर प्लेन दुपट्टा कैरी न करते हुए, आप मल्टी कलर का दुपट्टा सेलेक्ट कर सकती हैं। आपको कई तरह के सिंपल और डिजाइनर दुपट्टे मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। बेहतर होगा कि आप कॉटन का मल्टी कलर का दुपट्टा वियर करें। क्योंकि यकीनन ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।
7प्रिंटेड दुपट्टा

आप सफेद कुर्ती के साथ कलरफुल दुपट्टे के अलावा प्रिंटेड दुपट्टे भी ट्राई कर सकती हैं। आपको प्रिंटेड कलर में कई तरह के दुपट्टे आसानी से मिल जाएंगे जैसे- आप सिंपल प्रिंटेड दुपट्टा खरीद सकती हैं या फिर आपको गुजराती डिजाइन में कई तरह के दुपट्टे मिल जाएंगे। आप इसे अपने कुर्ते के हिसाब इसे खरीद सकती हैं। (फ्लोरल दुपट्टे को स्टाइल करने के टिप्स)
8बनारसी दुपट्टा

आप आपके पास चिकनकारी लॉन्ग कुर्ती है, तो आप इसके साथ एक ट्रेडिशनल लुक क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए, आपको सिंपल कुर्ती के साथ हैवी दुपट्टा कैरी करना होगा। आपको बाजार में कई तरह के हैवी दुपट्टे मिल जाएंगे लेकिन आप बनारसी दुपट्टा सेलेक्ट करें। क्योंकि बनारसी कुर्ते और चिकनकारी दुपट्टे का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
9ब्राउन दुपट्टा

गर्मियों के मौसम में अगर आप कुर्ते में भी कूल दिखना चाहती हैं, तो आप ब्राउन दुपट्टे से अपने पूरे लुक को नया अंदाज दे सकती हैं। अगर आप ब्राउन कलर का कोई डिजाइनर दुपट्टा कैरी करना चाहती हैं, तो आप सिंपल कुर्ता भी डिजाइनर नजर आने लग जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- सफेद रंग की सिंपल चिकनकारी वाली कुर्ती में इस तरह लगें स्टाइलिश
इसके अलावा, आप चिकनकारी कुर्ते के साथ आप नेट का दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं या फिर आप बॉर्डर वाले दुपट्टे भी वियर कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Instagram, kurtifashion.com and Amazon)