पार्टी में हेयरस्टाइल को लेकर है उधेड़बुन में तो ये रहे दिव्यांका त्रिपाठी के हेयरस्टाइल्स

अगर आप इस उधेड़बुन में हैं कि आने वाली पार्टीज़ में कौन सा हेयरस्टाइल कैरी करना है तो ये वीडियो आपकी मदद कर सकता है। इसमें बताएं गए हैं दिव्यांका त्रिपाठी के टॉप 10 हेयरस्टाइल। 

Inna Khosla

पार्टी सीज़न शुरू हो चुका है और कल से खरमास भी शुरू हो जाएंगे। मतलब कि शादी की पार्टीज़ तो खत्म हो गई है। तो क्या हुआ... अब ही तो शुरू होगी यूथ्स की पार्टी। क्रिसमस ईव... न्यू ईयर ईव पार्टी और फिर उसके बार फिर सेशुरू हो जाएंगी शादियों की पार्टी। मतलब की पार्टी ही पार्टी। 

आपने तो इन पार्टीज़ के लिए ड्रेसेस भी सलेक्ट कर लिए होंगे। सही कहा ना...

लेकिन हेयरस्टाइल कौन सा बनाने वाली हैं। वो अभी तक सोचा नहीं है। अगर नहीं सोचा तो चिंता की बात नहीं। आज हम आपके लिए लाएं हैं दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ सलेक्टेड हेयरस्टाइल्स जिन्हें आप पार्टीज़ में carry कर सकती हैं। चाहे साड़ी पहननी हो या वेस्टर्न ड्रेस, दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडियो में आपको सारे हेयरस्टाइल्स मिल जाएंगे जिन्हें आप पार्टी में carry कर हॉट दिख सकती हैं। 

दरअसल अपने फेन्स के बीच दिव्यांका ना केवल अपने लुक और एक्टिंग के लिए ही पसंद की जाती हैं। बल्कि इनका हेयरस्टाइल्स भी काफी लोगों को पसंद आता है। ये बहुत सिंपल होते हैं जिन्हें आप घर में भी बना सकती हैं। पार्टी हो या फॉर्मल आउटिंग, सभी तरह के मौके में दिव्यांका का लुक बहुत अलग होता है। दिव्यांका हमेशा अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट भी करती रहती हैं। तो अगर आपको भी इस बार की पार्टी में एक्सपेरिमेंटल और डिफरेंट लुक चाहिए तो ये वीडियो जरूर देखें। 

Read more: दिव्यांका की इन style को फॉलो कर आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत

तो आइए इस वीडियो में एक नजर दिव्यांका त्रिपाठी के उन टॉप 10 हेयरस्टाइल्स पर डालते हैं जिन्हें आप भी कॉपी करना चाहेंगे। 

पफ हेयर स्टाइल

ये हेयरस्टाइल काफी ट्रेंडिंग है और इसे आप आसानी से घर में बना पाएंगी। इस हेयरस्टाइल को तो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कई पार्टीज़ में कैरी करती हैं तो फिर आप क्यों नहीं कर सकती। इस हेयरस्टाइल की सबसे खास बात ये है कि ये घर में आसानी से बन जाते हैं और ये कम्फर्टेबल भी होते हैं। 

सॉफ्ट कर्ल्स

कर्ल मशीन अगर घर में है तो पार्टी में जाने के लिए ये हेयरस्टाइल चुनें। पार्टी में जाने के आधे घंटे पहले कर्ल मशीन से बालों को कर्ल कर लें। ये हेयरस्टाइल पार्टी के लिए परफेक्ट हेयरस्टाइल है। 

divayanak tripathi top  hairstyle big

ट्रेडिशनल

साड़ी के साथ इस लुक को कैरी किया जा सकता है। अगर आप किसी के घर जा रही हैं या शादी के बाद वाले रिसेप्शन पार्टी में जा रही हैं तो ये हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट रहेगा। 

पफ के साथ साइड कर्ल्स

अगर आपके घर में कर्ल मशीन है तो आप इसे आसानी से बना सकती हैं। सबसे पहले ऊपर के आधे बालों का पफ बनाएं। फिर नीचे के बचे बालों को कर्ल मशीन से कर्ल करें। लीजिए आपके पफ के साथ साइड कर्ल्स तैयार हैं। 

Read more: दिव्यांका के पति से जानिए उनके ट्रेवल के बेहद ही मजेदार किस्से

शॉर्ट हेयर

आने वाली गर्मियों के लिए आप ये हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। इसे मैनेज करना भी आसान होगा और गर्मी के मौसम में तो आप इस हेयरस्टाइल से बालों के सारे झंझटों से छुटकारा पा लेंगी। 

बाकी और हेयरस्टाइल्स के बारे में जानने के लिए ये वीडियो देखें। 



Credits

Producer - Rohit

Editor - Anand

Disclaimer