शादी-विवाह के मौसम में हम महिलाओं को बहुत से अवसर मिलते हैं, जब हम अपनी लहंगा पहनने की ख्वाहिश को पूरा कर पाती हैं। ऐसे में नया वर्ष आने वाला है और नए वर्ष के साथ ही शादी के ढेरों मुहूर्त निकल आएंगे। अगर आपके परिवार में या सहेली की शादी है तो आपने भी अभी से प्लानिंग शुरू कर दी होगी।
यदि आप शादी के फंक्शन में लहंगा पहनने के लिए उसके लेटेस्ट डिजाइंस तलाश रही हैं तो आपको एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेस द्वारा पहने गए लेटेस्ट आइवरी कलर के लहंगों की झलक देखनी चाहिए।
शादी दिन की हो या रात की आइवरी कलर किसी भी तरह के फंक्शन में आप कैरी कर सकती हैं। खास बात तो यह है कि आइवरी कलर के लहंगे के साथ आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप आइवर के लहंगों को कैसी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- शादी के लिए करनी है कम खर्च में बढ़िया शॉपिंग तो इन मार्केट्स में जरूर जाएं
नेट आइवरी लहंगा
- इस तस्वीर में आप एक्ट्रेस नुश्रत बरूच को डिजाइनर आइवरी नेट लहंगे में देख सकती हैं। इस लहंगे पर आपको मोटिफ, सैवरोन और आर्किटेक्चरल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। इस तरह का लहंगा आप भी अपने लिए डिजाइन करा सकती हैं।
- इस तरह के लहंगे के साथ आप मैचिंग चोली नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपको आप साटन की डिजाइनर चोली पहन सकती हैं।
- इस तरह के लहंगे के साथ आप ब्रालेट, फुल स्लीव्ज, बटरफ्लाई स्लीव्ज आदि डिजाइन की चोली बनवा सकती हैं।
- अगर आप नेट का लहंगा पहन रही हैं तो दुपट्टा भी नेट का ही पहने।

जरी वर्क लहंगा
- आइवरी पर सिल्वर जरी वर्क बहुत ही शानदार लगता है और इसका एक उदाहरण आपके सामने हम तारा सुतारिया की इस तस्वीर के माध्यम से पेश कर रहे हैं।
- तारा सुतारिया ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। इस लहंगे पर जरी और कटदाना वर्क किया गया है।
- आइवरी कलर के साटन फैब्रिक पर तैयार किए गए इस लहंगे को आप भी रीक्रिएट करवा सकती हैं। डिजाइनर सिल्वर कलर की चोली के साथ यह लहंगा और भी अच्छा नजर आएगा।

आइवरी गोल्ड लहंगा
- इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक द्वारा डिजाइन किया हुआ लाइटवेट आइवरी गोल्ड लहंगा पहना हुआ है। इस तरह का लाइटवेट लहंगा आप भी अपने लिए रीक्रिएट करवा सकती हैं।
- माधुरी की इस लहंगे पर गोल्डन सीक्वेंस और बीड्स वर्क किया गया है। आजकल सीक्वेंस वर्क को बहुत पसंद किया जा रहा है और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में आपको सीक्वेंस वर्क में कई पैटर्न भी मिल जाएंगे।
- इतना ही नहीं, बाजार में डिजाइनर सीक्वेंस वर्क वाले लहंगों और साड़ी की कॉपी भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
- सीक्वेंस वर्क आपके लहंगे को न केवल हैवी लुक देता है बल्कि आपको परफेक्ट पार्टी लुक भी नवाजता है।
- इस तरह के लहंगे के साथ आप शॉर्ट चोली कट ब्लाउज, पेपलम ब्लाउज या फिर क्रॉस नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।