Deepika Padukone ने फैशन डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला के ब्राइडल लहंगे में रैंप पर बिखेरे जलवे

दीपिका पादुकोण ने जाने-माने फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप पर ब्राइ़डल लहंगे में की कैट वॉक। देखिए उनका दिलकश अंदाज।

Saudamini Pandey

दीपिका पादुकोण यूं तो अक्सर अपने फैशन और स्टाइल से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं, लेकिन जब वह चर्चित फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप पर उतरीं तो हर कोई उनकी खूबसूरती देखकर उनका दीवाना हो गया। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंदन से वापस लौटे थे। लंदन में यह सेलेब्रिटी कपल फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी था। मुंबई वापस लौटकर दीपिका पादुकोण फिर से रैंप पर जलवे बिखेरती नजर आईं। फैशन डिजाइन अबु जानी और संदीप खोसला के लिए ब्राइडल लहंगे में दीपिका पादुकोण पूरी तरह से रॉयल लुक में नजर आईं। इस लहंगे के साथ दीपिका पादुकोण ने ड्रेस से मैच करता हुआ हैवी दुपट्टा कैरी किया था। साथ ही उनकी इयररिग्स भी बेजोड़ नजर आ रही थी। रैंप पर कैटवॉक करते हुए बाद दीपिका पादुकोण ने ठुमके लगाकर अपने फैन्स को इंप्रेस कर दिया।

Disclaimer