By Gayatree Verma18 Dec 2017, 15:30 IST
अगर आप अपनी पर्सनेलिटी में थोड़ा सा बदलाव लाने के लिए बालों को कलर करवाने वाली हैं तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रख लें। नॉर्मली बाल कलर हो जाने के बाद खराब हो जाते हैं। जिसके कारण बालों का कलर भी सही से नहीं दिखता और बाल अच्छे भी नहीं दिखते। जिससे पर्सनेलिटी में चेंज आने के बजाय पर्सनेलिटी खराब सी हो जाती है।
तो अगर आप पर्सनेलिटी में थोड़ा बदलाव लाने के लिए बालों को कलर कर रही हैं तो साथ में इस वीडियो में दिए गए टिप्स को भी फॉलो करें।
बालों का ख्याल रखने के लिए नारियल तेल सबसे फायदेमंद तेल माना जाता है। कलर्ड बालों का ख्याल रखने के लिए भी इस तेल को बेस्ट माना जाता है। नारियल तेल के औषधीय गुण बालों की सेहत और सुंदरता को बनाए रखते हैं। साथ ही ये बालों को सॉफ्ट और शाइनिंग भी बनाते हैं। अपने औषधीय गुण के कारण नारियल तेल स्किन के लिए भी फायदेमंद जाता है।
बालों को हल्दी रखने के लिए दो चम्मच गुनगुने नारियल तेल से बालों की हर दूसरे दिन मालिश करें। इससे बाल हमेशा हेल्दी और सॉफ्ट बने रहेंगे।
मैयॉनीज़ भी बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। हेल्दी बालों के लिए मैयॉनीज़ को तीस मिनट तक बालों में लगाएं रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
बालों को हेल्दी रखने के लिए व्हाइट विनेगर सॉल्यूशन काफी कारगर है। एक मग में हल्का गर्म पानी लें। फिर इसमें दो टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाकर अपने बालों को धोएं। इससे बालों में किए गए कलर की चमक लंबे समय तक बनी रहेगी।
ऐसे ही अन्य टिप्स के बारे में इस वीडियो में विस्तार से जानें।
Producer: Prabhjot Kaur
Editor: Syed Afraz