Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ऐसी ज्वेलरी जिसे पहनने के बाद बॉलीवुड हीरोइन्स को नहीं लगती किसी दुश्मन की नज़र

    बॉलीवुड स्टार्स को भी डर लगता है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ईशा गुप्ता, विद्या बालन, बिपाशा बासू, शिल्पा शेट्टी जैसी बीटाउन की कई हीरोइन्स बुरी नज़र से डरती हैं। बुरी नज़र से बचने के लिए बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस एक गहना पहनती है।
    author-profile
    • Inna Khosla
    • Her Zindagi Editorial
    Updated at - 2018-07-05,15:17 IST
    Next
    Article
    bollywood actress evil eyes jewellery main

    बॉलीवुड स्टार्स को भी डर लगता है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ईशा गुप्ता, विद्या बालन, बिपाशा बासू, शिल्पा शेट्टी जैसी बीटाउन की सब हीरोइन्स बुरी नज़र से डरती हैं। बुरी नज़र से बचने के लिए बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस एक गहना पहनती है जिसे ईविल आई कहते हैं। 

    ईविल आई क्या है और इसे पहनने से बॉलीवुड एक्ट्रेस को बुरी नज़र क्यों नहीं लगती है इस बारे में मशहूर एस्ट्रोलोजर जय मदान ने क्या बताया ये भी जानिए और साथ ही आपको ये भी बता रहे हैं कि बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन इस बात पर विश्वास करती है। 

    कैटरीना कैफ गले में पहनती हैं ईविल आई

    bollywood actress evil eyes jewellery katrina kaif 

    कैटरीना कैफ इंडियन नहीं है लेकिन बुरी नज़र में वो भी विश्वास करती हैं यही वजह है कि वो अपने गले में सोने की चेन में ईविल आई पहनती हैं। कैटरीना कैफ जब से बॉलीवुड में आई हैं उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा ऐसे में उनकी सक्सेस को किसी भी बुरी नज़र ना लग जाए वो इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा हाथ में पहनती हैं ईविल आई

    bollywood actress evil eyes jewellery priyanka chopra

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हाथ में जब पहली बार ईविल आई ब्रेसलेट नज़र आया था तो सबको पहली नज़र में ऐसा लगा था कि प्रियंका चोपड़ा ने मंगलसूत्र पहना है। लेकिन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ये बात सबको साफ-साफ बता दी थी कि उन्होंने बुरी नज़र से बचने के लिए हाथ में ईविल आई ब्रेसलेट पहना है ये मंगलसूत्र नहीं है।  

    ईशा गुप्ता हाथ में पहनती हैं ईविल आई

    bollywood actress evil eyes jewellery esha gupta

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में अपनी ये ग्लैमरस पिक्चर पोस्ट ही है। जिमि मालऑफ के डिज़ाइनर आउटफिट में ईशा गुप्ता स्टाइलिश तो लग रही हैं लेकिन उन्हें किसी की बुरी नज़र ना लगे इसके लिए उन्होंने अपने हाथ में ईविल आई का ब्रेसलेट भी पहना है जो मोतियों से बना है। 

    शिल्पा शेट्टी हाथ में पहनती हैं ईविल आई

    bollywood actress evil eyes jewellery shilpa shetty

    शिल्पा शेट्टी भी अपने हाथ में ईविल आई का ब्रेसलेट पहनती हैं। जब भी उनका कोई इम्पोर्टेंट मुमेंट होता है उनके हाथ में ये ईविल आई वाला ब्रेसलेट जरुर नज़र आता है। 

    बिपाशा बासू हाथ में पहनती हैं ईविल आई

    bollywood actress evil eyes jewellery bipasha basu

    बिपाशा बासू अपने हाथ में ईविल आई ब्रेसलेट पहनती हैं। ये तो सब जानते हैं कि बिपाशा ने बॉलीवुड में हॉरर फिल्में भी की हैं और फिल्म के प्रमोशन के दौरान नींबू मिर्ची भी बांटे हैं ऐेस में ेबिल्लो रानी को बुरी नज़र या ऐसी बातों पर कितना विश्वास ये आप उनके हाथ में ईविल आई ब्रेसलेट देखकर समझ ही सकती हैं। 

    Recommended Video

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi