अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा ही ग्लैमरस अवतार में नज़र आती हैं। इस साल Zee Cine अवार्ड के रेड कार्पेट पर माधुरी दीक्षित से लेकर कैटरीना कैफ तक बॉलीवुड की किस हसीना के लुक ने फैंस का दिल जीता ये तो आप जरूर जानना चाहेंगी। इसके अलावा अब हम आपको ये भी बता रहे हैं कि इनके लुक में क्या खास रहा। बॉलीवुड की किस हीरोइन ने किस फैशन डिज़ाइनर के आउटफिट पहनकर अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर वॉक किया। उन्हें इस खास मौके के लिए किसने स्टाइल किया और उनका मेकअप किसने किया। अगर आप भी अवार्ड नाइट पर आयीं हीरोइन्स के लुक की दीवानी हैं तोआपको दिखाते हैं हाल ही में हुए इस अवार्ड नाइट की ये फैशन हाइलाइट्स
कैटरीना कैफ Zee Cine अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर न्यूयॉर्क के फैशन लेबर REEM ACRA का डिज़ाइनर ग्रे कलर गाउन पहनकर पहुंची। उन्हें इस अवार्ड फंक्शन के लिए सेलिब्रिटी स्टाइलिश तान्या घरवी ने स्टाइल किया था। वैसे कैटरीना कैफ को इस अवार्ड नाइट में उनकी फिल्म ज़ीरो के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को इस अवार्ड नाइट में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। जाह्नवी कपूर रेड कलर के खूबसूरत फ्लोर लेंथ ट्यूब गाउन में आयी थी। ये गाउन Atelier Zuhra फैशन लेबल का था। सेलिब्रिटी तान्या घरवी ने ही जाह्नवी कपूर को स्टाइल किया था।
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म ब्रह्मास्त्र और रनबीर सिंह को लेकर काफी चर्चा में हैं। मुम्बई में हुई अवार्ड नाइट में आलिया भट्ट ग्लैमरस अवतार में पहुंची। आलिया ने Celia Kritharioti फैशन लेबल का ग्लैमरस गाउन पहना।
बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रही। रेड कलर के अल्ट्रा रिवीलिंग गाउन में मलाइका सुपर हॉट दिख रही थी। मलाइका का ये ग्लैमरस गाउन Julien Macdonald फैशन लेबल का था।
फिल्म लुका छुप्पी की सक्सेस को इन दिनों इन्जॉय कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनन zee cine अवार्ड के रेड कार्पेट पर फैशन डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के डिज़ाइनर गाउन में दिखीं।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में अवार्ड नाइट में नज़र आयी। इस ग्लैमरस गाउन में माधुरी दीक्षित बेहद हॉट दिख रही थी।
सनी लियोनी हॉट और ग्लैमरस तो हैं ही। इस साटन गाउन में उनका ये हॉट लुक फैंस को बेहद पसंद आया।
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर को अवार्ड नाइट के लिए उनकी बहन रिहा कपूर ने स्टाइल किया था। Maison de Couture ब्रांड के इस गाउन में सोनम का लुक ग्लैमरस तो कम लेकिन स्टाइलिश जरूर लग रहा था।
फैशन डिज़ाइनर शरनिता नंदवाना के हैंडवर्क ब्लैक गाउन में दीया मिर्जा बेहद खूबसूरत दिख रही थी। बॉलीवुड की रॉयल ब्यूटी मानी जाती ये हीरोइन हमेशा ही अपने लुक्स से अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहती हैं।
मल्टी टेलेंटिड नोरा फतेही भी zee cine अवार्ड पर पहुंचीं। हमेशा की तरह वो यहां पर हॉट दिख रही थी। उनका ये सिल्वर शेड गाउन उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा था।
दीपिका पादुकोण इस अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर बेहद ग्लैमरस दिख रही थी। उनका ये ट्यूब फ्लोर लेंथ गाउन और वेट लुक हेयरस्टाइल उन्हें सबसे अलग और हॉट लुक दे रहा था।
दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और माधुरी दीक्षित तक हर बॉलीवुड हीरोइन इस साल Zee Cine अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर अल्ट्रा ग्लैमरस अवतार में पहुंची थी। हर साल की तरह इस साल भी स्टार स्टडिड ये अवार्ड नाइट सुपरहिट रही। जाह्नवी कपूर को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला तो कैटरीना कैफ को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का। अब आने वाली दूसरी अवार्ड नाइट में भी बॉलीवुड की किस ब्यूटी की बोल बाला रहता है देखना दिलचस्प होगा।