इस वीक बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस साड़ी लुक को फ्लॉन्ट करती दिखीं। बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक की इस लिस्ट में साड़ी लुक में हमें वहीदा रहमान, आशा पारेख से लेकर आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय भी दिखाई दीं, देखिए पूरी लिस्ट-
1आलिया भट्ट

आलिया भट्ट हाल ही में हमें सब्यसाची के ग्रीन येलो प्रिंटेड शिफॉन साड़ी में दिखीं। ट्यूब स्टाइल ब्लाउज़ के साथ उन्होंने इस फ्रिल्ड पल्लू की साड़ी को बड़ी खूबसूरती से लॉन्ग राउंड शेप्ड हैवी इअरिंग्स के साथ कैरी किया है। मिडल पार्टेड पोनीटेल और परफेक्ट मेकअप में वो बहुत अच्छी लग रही थीं।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका, कटरीना और आलिया का फ्लोरल प्रिंट और प्रियंका, शिल्पा का ब्लैक अवतार बना बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक
2अदिति राव हैदरी

सब्यसाची की ही डिज़ाइनर साड़ी में अदिति राव हैदरी भी दिखाई दी। फुल स्लीव्स का मैचिंग ब्लाउज़ और यह लाइट कलर प्रिंटेड साड़ी अदिति पर खूब जंच रही है। न्यूड मेकअप, गोल्डन ईयर रिंग्स भी अदिति के इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
3सोनाक्षी सिन्हा

अर्पिता मेहता के डिज़ाइनर कलेक्शन में से एक इस फ्रिल्ड प्लेन रेड साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही सुन्दर लग रही हैं। आम्रपाली की स्टोन स्टाइल ज्वेलरी और मिडल पार्टेड हलके वेवी खुले बाल सोनाक्षी के साड़ी लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हमें सोनाक्षी का आय मेकअप भी बहुत अच्छा लगा।
4शिल्पा शेट्टी

उर्वशी सेठी के ब्रैंड Picchika की यह हैण्ड प्रिंटेड व्हाईट पिंक फ्लोरल साड़ी को शिल्पा ने बहुत ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। आम्रपाली की पर्ल ज्वेलरी और साइड पार्टेड बन पर व्हाईट फ्लावर, इस लुक में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक आय शैडो और पिंक लिपस्टिक भी शिल्पा की इस साड़ी के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
5आशा पारेख

अबू जानी संदीप खोसला की ब्लैक एंड गोल्डन पिंक की बॉर्डर साड़ी में आशा पारेख बहुत ही सुन्दर लग रही हैं। पिंक ब्लाउज़, व्हाईट पर्ल के नैकलेस और इअरिंग्स भी उनके इस लुक का हिस्सा थे। परफेक्ट मेकअप और पिंक बिंदी भी ऊपर बहुत अच्छी लग रही हैं।
6 वहीदा रहमान

वहीदा रहमान भी इस वीकहमारे बेस्ट लुक्स की लिट्स का हिस्सा बनीं। ब्रैंड ASHDEEN की इस वाईब्रेंट ग्रीन साड़ी को वहीदा ने Minerali Store की डायमंड नैकलेस, मैचिंग ईयर रिंग्स और चूड़ियों के साथ कैरी किया। इस ग्रीन साड़ी पर व्हाइट कलर की फ्लॉवरी एम्ब्रोइडरी भी बहुत अच्छी लग रही है।
इसे जरूर पढ़ें: बेस्ट लुक्स ऑफ़ द वीक में दीपिका की साड़ी से लेकर कटरीना के लहंगे और जाह्नवी की सिल्वर मिनी ड्रेस भी शामिल
7मौनी रॉय

डिज़ाइनर Eshaani Jayaswal की इस रेड एंड पिंक लहंगा साड़ी में मौनी रॉय भी किसी से कम नहीं लग रही थीं। पिंक फ्लॉवर प्रिंटेड लहंगे के साथ प्लेन रेड साड़ी को मौनी ने बहुत ही स्टाइलिश तरीके से वेस्ट-बेल्ट के साथ कैरी किया है। अंकिता पटेल ने मौनी को ब्रैंड एक्वामरीन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। सिंपल स्लीक स्ट्रेट हेयर्स भी मौनी के इस लुक के साथ अच्छे लग रहे थे।