महीनों की तैयारी और कई सेलिब्रेशन के बाद, आकाश अंबानी और बचपन की दोस्त श्लोका मेहता ने आखिरकार 9 मार्च की शाम को मुंबई में शादी के बंधन में बंध गए। जी हां काफी दिनों से चल रही तैयारी के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की आज मुंबई में पूरे धूम धड़ाके से शादी हुई। शादी में हमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, क्रिकेट जगत से युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, शेन बॉन्ड, जहीर खान जैसे सेलेब्स नजर आए। इस मौके पर दुनियाभर के दिग्गजों के साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। इस दौरान बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी दिलकश अंदाज में पहुंचीं। जी हां दुल्हा-दुल्हन तो स्टाइलिश लग ही रहे थे, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स भी कुछ कम नहीं थे। उनका लुक आपका दिल जीतने में कामयाब रहा। बॉलीवुड सेलेब्स किसी भी स्टाइल को बहुत ही खूबसूरती से कैरी करती हैं, आइए जानें शादी में कौन सी एक्ट्रेसेस बेस्ट लुक में नजर आई।
1आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी में नजर आईं। आलिया ने सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ पीले रंग का लहंगा चोली पहना है, उनकी चोली पीछे से वी नेक की है जिसमें डोरी लगी हुई है। इस डीप नेक लहंगे के साथ आलिया ने सब्यसाची की ही चोकर ज्वैलरी कैरी की। इस ऑल ओवर सेम कलर लहंगे की मोनोटोनी की तोड़ने के लिए उन्होंने डिफरेंट कलर का पोटली बैग कैरी किया। आलिया ने अपने इस लहंगा लुक को मिडिल पार्टिंग के साथ लो बन बनाकर पूरा किया। ब्राइट येलो कलर उन पर खूब फब रहा था। साथ में उनकी टोन्ड बेली उनकी फिट बॉडी को भी दिखा रही थी। लेकिन जब हमने उनका ये लुक देखा तो ये कुछ जाना पचाना से लगा फिर हमें याद आया कि कुछ महीनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में भी आलिया ने neon green कलर का ऐसा ही मिलता जुलता लहंगा पहना था, इसके साथ ही उनके ज्वेलरी भी ऐसी ही थी। और खास बात ये है कि आलिया के ये दोनों ही लहंगे सब्यासाची के डिजाइन किये हुए हैं।
2कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ आकाश और श्लोका की शादी में अनिता डोंगरे के लहंगे में पहुंचीं। उनका ये लहंगा फ्लोरल प्रिटेंड था, जो समर वाइब्स दे रहा है। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए। इस लुक में कैटरीना बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं और उनके लहंगे की सबसे अच्छी बात इसमें दोनों साइड पर पॉकेट हैं।
3करीना कपूर खान

करीना का मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए पाउडर लाइट ब्लू लहंगे में नजर आईं। जिसमें उन्होंने मैचिंग का हैवी चोकर और सफेद रंग का पोटली बैग कैरी किया हुआ है। पोटली बैंग को देखते हुए लग रहा है कि पोटली बैग ट्रेंड्स में दोबारा आ गए हैं क्योंकि शादी के मौके अकसर महिलाएं इन्हें कैरी कर रही हैं। करीना का पेस्टल कलर का ये लहंगा स्प्रिंग सीजन के आने की फीलिंग दे रहा था। करीना कपूर इस इवेंट में भी लाइमलाइट चुराती दिखीं। जी हां वह लाइट कलर से इस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
4प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में देसी गर्ल अवतार में पहुंची। उन्होंने डार्क ग्रे कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। ये साड़ी तरूण तहलानी ने डिजाइन की है और उनकी ज्वैलरी मेहता सन्स की है। ऐक्सेसरीज के लिए उन्होंने सिर्फ एक ब्रेसलेट और डायमंड इयररिंग चुने। प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर खुद को इंडियन लुक देते हुए एक सुहागन की तरह मांग में सिंदूर लगाया। यह प्रियंका की अपीयरेंस को अलग ही फील दे रहा था।
5करिश्मा कपूर

करीना अपनी बहन करिश्मा के साथ इस वेडिंग में मेहमान बनकर पहुंची थीं। हमेशा ही अपनी खूबसूरती के लिए तारीफे बटोरने वाली करिश्मा आकाश अंबानी और श्लोका मेहता में भी गजब ढा रही थीं। करिश्मा कपूर ने God Earth India की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी और साथ ही उन्होंने गले में चोकर पहना था जो Birdhi Chand का है। उन्होंने आलिया की तरह उन्होंने गोल्डन कलर का पोटली बैग कैरी किया।
6जान्हवी कपूर

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अपने देसी अवतार में दिखीं। जान्हवी इस शादी में अपने फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के रोज पिंक लहंगे में पहुंची थीं। इस लहंगे पर हैवी चिकनकारी वर्क था। इसके साथ उन्होंने सेम कलर का किनारों से वर्क वाला दुपट्टा लिया। अपने इस लुक को उन्होंने रिंग्स और ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया। अगर हेयरस्टाइल की बात करें तो जान्हवी ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स लुक दिया। उनका ये लुक काफी एलीगेंट लग रहा था। उन्होंने अपने इस खूबसूरत लुक को मैचिंग पिंक कलर के पोटली बैग से पूरा किया।
7दीपिका पादुकोण

हर किसी ने अपना बेस्ट लुक कैरी करने की कोशिश की। इस दौरान बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण रॉयल लुक में नजर आईं। दीपिका ने सब्यसाची की रेड साड़ी पहनी थीं। गोल्डन वर्क वाली ये रेड साड़ी दीपिका के लुक को रॉयल बना रही थी। सब्यसाची दीपिका के फेवरेट डिजाइनर हैं और वह ज्यादातर इन्हीं के डिजाइन किए गए आउटफिट्स में नजर आती हैं। डीप नेक वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल ज्वैलरी पहनीं। खास बात यह थी कि इस साड़ी को दीपिका ने कैरी भी बिल्कुल इंडियन परी की तरह लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों का साइड पार्टिंग के साथ पीछे टाइट लो पोनीटेल में बांधा।
8कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहंची जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। कियारा ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पेल पिंक कलर का लहंगा पहना हैं। साथ ही उन्होंने गले में चोकर, कानों में सुंदर से एयररिग्स, मांगटीका और हाथ में कड़ा लगाया है। उनका चोकर Amrapali Jewels, एयररिग्स Karishma Joolry, मांगटीका Anmol Jewellers और कड़े Satyani fine Jewels के है।
9गौरी खान और शाहरुख खान

ट्रेडशिनल आउटफिट में बॉलीवुड एक्ट्रेस का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। लेकिन पूरी शादी में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की ट्रेडशिनल साड़ी का लुक चर्चा में रहा, इसकी वजह थी दोनों के गेटअप का लुक। शादी के समारोह में गौरी खान ने शाहरुख खान संग ग्रैंड एंट्री की। शाहरुख खान सफेद कलर की शेरवानी में रॉयल लुक में दिखे। गौरी खान ने वेडिंग पर सिल्वर शीर साड़ी पहनी थी। इस लुक को गौरी ने डायमंड ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया था।
10दिशा पटानी

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में दिशा पटानी को देखकर सबकी निगाहें बस उन्हीं पर टिक गई। दरअसल, टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी के साथ पार्टी में आए। दोनों ने साथ में मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज भी दिए। दिशा ने लेयर शियर लहंगे के साथ सिल्वर कलर की क्रॉप चोली पहनी थी।