देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को भला कौन नहीं जानता। मुकेश अंबानी के साथ-साथ उनकी वाइफ और रिलायंस ग्रुप की मालकिन नीता अंबानी भी हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। नीता अंबानी के लाइमलाइट में होने की वजह है उनका फैशनेबल अंदाज। उन्हें हर अवसर में एक नए अंदाज में देखा जाता है। नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी भी किसी से कम नहीं हैं। वह भी हर मौके पर अपनी मां नीता अंबानी की ही तरह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आती हैं। अब तो नीता अंबानी के साथ अक्सर उनके छोटे बेटे की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को भी देखा जाता है। वही भी अंबानी परिवार की माहिलाओं की तरह हमेशा ही टिप-टॉप अंदाज में नजर आती हैं। मगर, इतना पैसा होने के बाद भी नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक सभी ने कभी न कभी अपने कपड़ों और ज्वैलरी को रिपीट किया है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे मौकों की तस्वीर दिखाते हैं जब नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट तक ने अपने ज्वैलरी को रिपीट किया या फिर शेयर किया है।
इसे जरूर पढ़ें: ये 5 चीजें साबित करती हैं कि नीता अंबानी हैं बहुत ही अच्छी सासू मां
नीता अंबानी
नीता अंबानी को आप किसी भी मौके पर देख लीजिए वह हमेशा ही सजे धजे अंदाज में नजर आती हैं। खासतौर पर यदि कोई फेस्टिवल हो या फिर घर में किसी की शादी हो तो नीता अंबानी नई नवेली दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार हो जाती हैं। अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने कई बार अपना आउटफिट चेंज किया था मगर, हर बार वह एक ही ज्वैलरी सेट में नजर आईं। इस दौरान नीता अंबानी ने पोलकी और एमरेल्ड का सेट पहना हुआ था। 3 लेयर वाले हार और मैचिंग के ईयरिंग, मांग बेंदी और नथ में नीता अंबानी कमाज की नजर आ रही थीं। यहीं नही उन्होंने चुडि़यां भी मैचिंग की पहनी हुई थीं। इस सेट को नीता अंबानी ने एक ही फंक्शन में अलग-अलग लेहंगे के साथ पहना था।
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स आप भी करवा चौथ पर कर सकती हैं खुद पर ट्राय
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी की ही तरह बेहद फैशनेबल हैं। ईशा अंबानी भी एक बार अपना ज्वेलरी सेट रिपीट कर चुकी हैं ईशा अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की रोका सेरिमनी में दो अलग-अलग ड्रेसेस पर एक ही नेकलेस पहना था। ईशा अंबानी के इन 10 स्टाइलिश लुक्स से लीजिए फेस्टिव सीजन की इंस्पिरेशन
ईशा अंबानी पोलकी, पर्ल और एमरेल्ड के कॉम्बीनेशन वाला चोकर मैचिंग ईयरिंग्स के साथ दो अलग-अलग लेहंगों के साथ पहना था। दरअसल, एक ही फंक्शन में ईशा अंबानी ने दो बार अलग-अलग लेहंगे चेंज की थी मगर, दोनों ही लेहंगों पर ईशा अंबानी ने एक ही ज्वेलरी सेट पहना था। ईशा अंबानी दोनों ही लुक्स में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
राधिका मर्चेंट
अब तक हमने आपको यही बताया कि नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने अपने एक ही सेट को दो अलग-अलग ड्रेसेस के साथ पहना मगर, राधिका मर्चेंट को तो अपनी होने वाली ननद ईशा अंबानी के नेकलेस में देखा गया। दरअलस ईशा अंबानी ने एक फंक्शन में डायमंड लुक वाला हार पहना था। सेम लुक का हार राधिका मर्चेंट को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी वाले दिन पहने देखा गया था। नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट की फैमिली के बारे में जानें
आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने यह हार पिंक कलर के लेहंगे साथ पहना था और राधिका मर्चेंट ने इस हार को ऑरेंज कलर के लेहंगे के साथ पहना था। हो सकता है कि राधिका और ईशा के पास एक जैसा ही हार हो और यह भी हो सकता है ईशा ने अपना ही हार राधिका को गिफ्ट कर दिया हो।