Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Inna Khosla27 Mar 2019, 20:11 IST
अगर आप अपने लिए रेड साड़ी खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो आप आलिया भट्ट से फैशन टिप्स ले सकती हैं। मुम्बई में हुई अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइनर साड़ी पहनकर आयी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने कानों में सिर्फ बड़े ईयररिंग्स पहने थे। बीच की मांग निकालकर आलिया भट्ट ने लो बन हेयरस्टाइल बनाया था। आप भी अपने साड़ी लुक को आलिया भट्ट की तरह स्टाइल करके और भी स्टाइलिश बना सकती हैं।
आलिया भट्ट ने डिज़ाइनर साड़ी को सिंपल पल्ला खोलकर पहना था। इसके साथ उन्होंने विदाउट स्लीव्स का ब्लाउज कैरी किया था। ये एलीगेंट लुक उन्हें इस अवार्ड नाइट पर बेहद सूट कर रहा था। अवार्ड नाइट में हमेशा ग्लैमरस गाउन से हटकर इस साल आलिया ने साड़ी पहनी। वैसे ब्राइडल रेड साड़ी वाले इस लुक में देखकर आलिया के फैंस उनके और रणबीर कपूर के रिश्तों के बारे में भी बातें कर रहे हैं।
अगर आपको याद हो तो प्रियंका चोपड़ा भी पहली बार जब निक जोनस के साथ अंबानी की पार्टी में पहुंची थी तो उन्होंने ब्राइडल रेड कलर की साड़ी पहनी थी। बॉलीवुड के स्टार्स अकसर चुप रहते हुए भी इसी तरह के इशारों से अपनी कई बातें अपने फैंस को बता जाते हैं। बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरें अगर सही हैं तो जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं