दशहरा बीत चुका है और सभी दिवाली की तैयारी में व्यस्त हो गए हैं। त्योहारों के सीजन में जहां एक ओर घर में ढेरों काम होते हैं वहीं दूसरी ओर खुद का लुक भी बहुत जरूरी होता है। अब इस मौके पर हमारे बॉलीवुड के सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। आलिया भट्ट से लेकर रानी मुखर्जी और रनबीर कपूर कर सभी सेलेब्स दुर्गा पूजा के स्वैग में दिखे। बिपाशा बासु ने तो अपना पहला सिंदूर खेला मनाया और उन्हें ये काफी अच्छा लगा। तो हमारे बॉलीवुड सेलेब्स किस अंदाज़ में दशहरे में रहे ये देखिए।
1आलिया भट्ट का रेड ट्विस्ट-

आलिया भट्ट ने अपने नवमी और दशहरा लुक के लिए एक लाल रंग की साड़ी चुनी। न्यूड मेकअप लुक के साथ उन्होंने झुमके और बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया। ये साड़ी जयपुर स्थित डिजाइनर ऊर्वशी सेठी द्वारा डिजाइन की हुई है।
2प्रियंका का देसी अंदाज़-

प्रियंका चोपड़ा ने भी दुर्गा पंडाल जाकर पूजा की। उन्होंने व्हाइट कुर्ता, सलवार पहना था और उसके साथ पतली गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा पहना था। ये बंद गले का एम्ब्रॉइडरी वाला ड्रेस डिजाइनर राहुल मिश्रा के लेबल से था।
3अमिताभ-जया के साथ मुखर्जी परिवार-

इस तस्वीर में अयान मुखर्जी, काजोल और उनका बेटा युग, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की बहन शर्बानी मुखर्जी मौजूद हैं।
4रानी का पिंक लुक-

रानी मुखर्जी ने गोल्डन और पिंक रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज और हेवी ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया। उन्होंने चूड़ियां भी पहनी हुई थीं। हालांकि, उनका मेकअप थोड़ा ज्यादा हो गया।
5रनबीर कपूर का स्वैग-

रनबीर कपूर कुर्ता पैजामा वाले लुक में काफी जंच रहे हैं। उन्होंने कढ़ाई वाला पिंक और व्हाइट शेड का कुर्ता पहना और साथ ही चशमा भी लगाया। आलिया के साथ वो काफी अच्छे लग रहे थे।
6भूमी पेडनेकर का रॉयल ब्लू अंदाज़-

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक इवेंट में भूमि पेडनेकर भी पहुंची। उन्होंने रॉयल ब्लू रंग का लहंगा चोली पहना हुआ था। उनके इस आउटफिट में धारियों वाला ब्लाउज था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हेवी इयररिंग्स पहने थे।
7ऐशवर्या और आराध्या की ट्विनिंग-

ऐशवर्या और आराध्या बच्चन ने व्हाइट आउटफिट के साथ दुर्गा पूजा का समापन किया। आराध्या ने ऑरेंज रंग का लहरिया प्रिंट दुपट्टा और मैचिंग लेगिंग्स पहनी हुई थीं।
8बिपाशा का सिंदूर खेला-

बिपाशा बासू और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की शादी के बाद ये पहली दुर्गा पूजा थी और बिपाशा ने सिंदूर खेला में हिस्सा लिया। उन दोनों का लुक पूरी तरह से ट्रेडिश्नल था।
9मुखर्जी परिवार की सेल्फी-

दुर्गा पूजा पर तनूजा, काजोल और तनीशा मुखर्जी ने दोस्तों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। ये सेल्फी काफी अच्छी लग रही है।