सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी पिछले चार दिन से सुर्खियों में छाई है। बीते दिन इनका रिसेप्शन हुआ। 8 मई को दिन में इनकी शादी हुई थी जिसमें आधे दर्जन सितारे गायब रहे। लेकिन इन सितारों ने रिसेप्शन में काफी जलवे बिखेरे। शादी में ना शामिल होने वाले सितारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, फराह खान और कंगना रनौत का नाम शामिल है। लेकिन इन लोगों ने रिसेप्शन अटेंड करना नहीं भूले। इस स्लाइडशो में हम इन सितारों की ही बात करने वाले हैं।
1काजोल और मनीष मल्होत्रा

सोनम कपूर की शादी में काजोल और बॉलीवुड के फेवरेट डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने शिरकत नहीं की थी। लेकिन इन दोनों ने रिसेप्शन अटेंड किया। काजोल ने रिसेप्शन में ग्रे रंग की श्रिमी साड़ी पहनी थी और मनीष मल्होत्रा सिंपल ब्लैक कुर्ते में थे। काजोल इस साड़ी में काफी सुंदर लग रही थीं।
2ऐश्वर्या राय बच्चन

वैसे तो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन सोनम कपूर की शादी में शामिल हुए थे लेकिन ऐश्वर्या राय शामिल नहीं हो सकी थीं। किंतु, ऐश्वर्या राय ने रिसेप्शन में शिरकत करने का मौका नहीं गंवाया और बहुत ही खूबसूरत अंदाज में इस पार्टी में शामिल हुई।
Read More: सोनम के स्टार स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन में कौन से स्टार्स की ड्रेस दिखी सबसे दिलकश, जानिए
3वरुण धवन

अपने काम में बिज़ी होने के कारण वरुण धवन सोनम कपूर की शादी में तो शामिल नहीं हो सके लेकिन इन्होंने रिसेप्शन पार्टी में काफी मस्ती की। यहां तक की इन्होंने तो आनंद के सामने ही सोनम को शादी के लिए प्रपोज़ भी कर दिया। वरुण ने ब्लू रंग का कुर्ता और ऑफ व्हाइट शेड का पजामा पहना था।
Read More: सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पर सलमान खान के साथ नाचे शाहरुख खान, वीडियो हुआ वायरल
4आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

सोनम के रिसेप्शन में जिस कपल पर सबकी आंखें टिकी हुई थी, वह थी- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी।
इस पार्टी में दोनों ने एक साथ पहुंचकर सबको चौंका दिया। पिछले कई दिनों से इन दोनों की अफेयर की खबरें उड़ी हुई हैं। ऐसे में इन दोनों का साथ में इस पार्टी को अटेंड करना हर किसी का अटेंशन खींच रहा था। आलिया भट्ट ने यलो रंग की ड्रेस पहनी थी जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही थीं।
5सलमान खान

सलमान खान भी सोनम की शादी अटेंड नहीं कर सके थे। लेकिन इन्होंने रिसेप्शन में जरूर शिरकत की। सोनम और आनंद की शादी के रिसेप्शन की इस पार्टी में सलमान खान ब्लैक सूट में पहुंचे। सलमान जैसे ही गेट पर पहुंचे वहां कैटरीना दिखीं। इसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। कटरीना इस पार्टी में लाल रंग के गाउन में पहुंचीं थीं।
6अक्षय और ट्विंकल खन्ना

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में अक्षय और ट्विंकल खन्ना भी शामिल हुए।
7शाहरुख खान और गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी खान भी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल है। शाहरुख खान ने इस पार्टी में टनटना टन गाने में डांस किया। इस पार्टी में शाहरुख जम कर सलमान और अनिल कपूर के साथ नाचे।
8शिल्पा शेट्टी

अंत में बात करते हैं शिल्पा शेट्टी की जिन्होंने संगीत में तो शिरकत की थी लेकिन शादी में शामिल नहीं हो पाईं थी। लेकिन इन्होंने रिसेप्शन मिस नहीं किया।