शादियों का सीजन अपने पूरे शबाब पर है और इस सीजन में वेडिंग शॉपिंग का अपना अलग ही मज़ा होता है। ब्राइडल लहंगे से लेकर ब्राइडल सैंडल तक सब कुछ न जाने कितनी डिजाइन्स और कितनी वैराइटी वाला होता है। अगर देखा जाए तो लहंगे, हेयरस्टाइल, चूड़ा, गहनों आदि का डिजाइन तो हमें सिर्फ एक दिन के लिए चाहिए होता है, लेकिन मंगलसूत्र हमेशा पहनना होता है और इसलिए इसका डिजाइन बहुत ही ध्यान से चुनना होता है।
अगर आपको भी कुछ ट्रेंडी मंगलसूत्र डिजाइन चुनने हैं तो हम आपको बताते हैं लेटेस्ट ट्रेंड्स के बारे में जो सेलेब्स से इंस्पायर्ड हैं और उन ब्राइड्स के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं जो लीग से कुछ हटकर करना चाहती हैं। ये डिजाइनर मंगलसूत्र बहुत ही यूनीक लुक वाले हैं।
1. बंगाली रॉयल मंगलसूत्र-
शायद आपने इस मंगलसूत्र के बारे में सुना हो। डिजाइनर सब्यसाची के सबसे ज्यादा फेमस मंगलसूत्र डिजाइन्स में से एक है ये मंगलसूत्र। जिन ब्राइड्स को ट्रेडिशनल मंगलसूत्र नहीं चाहिए उनके लिए ये बनाया गया था और इस मंगलसूत्र को सेलेब्स के बीच भी काफी लोकप्रिय माना जाता है।
वैसे तो सब्यसाची का ये मंगलसूत्र 1 लाख 95 हज़ार की कीमत का है जिसमें हीरा और पन्ना दोनों लगे हैं साथ ही सोने का काम किया गया है, लेकिन इसकी रेप्लिका भी आजकल मार्केट्स में उपलब्ध हैं।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- मंगलसूत्र के वो टॉप 5 डिज़ाइन जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखे होंगे
2. सॉलिटेयर मंगलसूत्र-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद से ही सॉलिटेयर मंगलसूत्र बहुत फेमस हो गया था। वो ब्राइड्स जिन्हें मिनिमल लुक चाहिए और वो अपने मंगलसूत्र को स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर पहनना चाहती हैं वो इस तरह का डिजाइन चुन सकती हैं।
ऐसे मंगलसूत्र को आप अपनी इंगेजमेंट रिंग के साथ मैच करते हुए भी बनवा सकती हैं। गले में सिर्फ एक सॉलिटेयर हीरा चमकता हुआ बहुत ही खूबसूरत लगेगा और ये यकीनन काफी यूनीक लुक वाला मंगलसूत्र होगा।
3. राशि वाला मंगलसूत्र-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपनी शादी में एक और ट्रेंड सेट कर दिया था और वो है सनसाइन वाले एलिगेंट मंगलसूत्र का ट्रेंड। सोनम के मंगलसूत्र में उनके और आनंद दोनों के सनसाइन के साथ ही एक सॉलिटेयर डायमंड भी लगा हुआ था।
उसके बाद से ही इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन्स बहुत ही फेमस हो गए हैं। आप अपने हिसाब से इन मंगलसूत्र डिजाइन्स को कस्टमाइज करवा सकते हैं। छोटे-छोटे डायमंड्स या जर्कन आदि के मंगलसूत्र के पेंडेंट आप अपने मंगलसूत्र में एड भी करवा सकती हैं।
4. ईवल आई मंगलसूत्र-
आजकल ईवल आई मंगलसूत्र भी काफी फेमस हो रहे हैं। इसके दो अहम कारण हैं। पहला ये कि इस तरह के मंगलसूत्र में डिजाइन्स बहुत ही साधारण होते हैं और एलिगेंट लगते हैं और दूसरा ये कि इस तरह के मंगलसूत्र अब ब्रेसलेट के तौर पर पहनने का भी चलन शुरू हो गया है।
अगर आप अपने लिए बहुत डेलिकेट सा मंगलसूत्र चुनना चाहती हैं और नजर आदि को मानती हैं तो ये मंगलसूत्र बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- जानें वैवाहिक महिला को कौन-सी ज्वेलरी पहनने से मिलते हैं क्या फायदे
5. पर्नसनलाइज्ड मंगलसूत्र-
जब हम ट्रेंडी मंगलसूत्र की बात कर ही रहे हैं तो क्यों न पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र भी देख लिए जाएं। आजकल पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र का भी काफी ट्रेंड चल रहा है और इस तरह के मंगलसूत्र डिजाइन्स आपको किसी भी ज्वेलर शॉप पर कस्टमाइजेशन के लिए मिल जाएंगे।
पति और पत्नी दोनों का नाम अगर मंगलसूत्र में साथ हो तो ये अच्छा लगता है और इस तरह का डिजाइन आपस के प्यार को भी दिखाता है।
तो आप भी अपने मंगलसूत्र डिजाइन को अपनी पसंद के हिसाब से चुनिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।