आप और हम अपने करियर के लिए, ऑनलाइन हैंगआउट करने के लिए, कॉन्टैक्ट में रहने के लिए तरह-तरह के सोशल मीडिया ऐप्स का सहारा लेते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक (अब मेटा), वॉट्सऐप, यूट्यूब कुछ ऐसे ऐप हैं, जो हमारे मनोरंजन के लिए, फैमिली और दोस्तों से जुड़े रहने के लिए बेस्ट ऐप्स हैं।
इसी तरह अपने करियर के लिए हम लिंक्डइन का सहारा लेते हैं। क्या आपने सोचा है कि एंड्रॉयड में आसानी से डाउनलोड होने वाले ये ऐप्स कितने महंगे होते हैं? ये ऐप्स दुनिया के कुछ सबसे महंगे ऐप्स हैं। हाल ही में, एलन मस्क ने 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर (3,418,471,804,000.00 भारतीय रुपये) में ट्विटर को खरीदा था, जिसके बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई थी।
खरीदारी के बाद, एलन ने बताया कि वह इसमें कुछ बदलाव भी करेंगे, जिसमें एक इसका एडिट फीचर होगा। साथ ही फेक अकाउंट्स पर नकेल कसना भी उनकी लिस्ट में शामिल है। उनके द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण इसे दुनिया के अब तक खरीदे गए सबसे महंगे ऐप में से एक बनाता है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ महंगे ऐप्स के बारे में बताते हैं।
इसे भी पढ़ें : अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें
ट्विटर
साल 2022 में यह ऐप बड़ी सुर्खियों में रहा है और इसकी वजह है टेस्ला सीईओ एलन मस्क द्वारा इसे 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर (3,418,471,804,000.00 भारतीय रुपये) में खरीदना। इस कीमत के साथ यह अब तक का सबसे महंगा ऐप बन चुका है।
वर्डल
वर्डल एक वेब-आधारित शब्द गेम है जिसे वेल्श सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डल द्वारा बनाया और विकसित किया गया है और 2022 से द न्यूयॉर्क टाइम्स कंपनी द्वारा खरीदा और पब्लिश किया गया है। इसे 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा गया था।
वॉट्सऐप
वॉट्सऐप की स्थापना जान कौम और ब्रायन एक्टन ने की थी। वॉट्सऐप (वॉट्सऐप हैक्स) ने फैमिली और फ्रेंड्स को आपस में जोड़ने का बड़ा काम किया और जल्द ही यह विश्व स्तर पर सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन गया। हालांकि साल 2014 में इसे फेसबुक ने 219 अरब डॉलर में खरीदा था।
इंस्टाग्राम
साल 2010 में केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रेगर ने इस ऐप को लॉन्च किया था। यह फोटो शेयरिंग ऐप आज के समय में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला ऐप है। फेसबुक ने इसे भी साल 2012 में 1 बिलियन में खरीदा था। इस ऐप के जनवरी 2022 तक, भारत में कुल 230.25 मिलियन इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता थे, जो दुनिया में सबसे बड़ी इंस्टाग्राम (इंस्टाग्राम पर कमेंट को कैसे करें टर्न ऑफ) ऑडियंस है।
यूट्यूब
2005 में स्थापित, Youtube ऐप दुनिया में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले और सब्सक्राइब किए गए ऐप में से एक बन गया है। इसे गूगल ने 1.65 अरब डॉलर में खरीदा था। ऐप की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि इसकी कीमत लगभग 70 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। यह वीडियो साइट केवल कुछ वर्षों से ही गूगल पर थी और उसके बावजूद बड़े दर से बढ़ने लगी। आजकल प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो हैं और अब इसकी कीमत लगभग 20 बिलियन होने की उम्मीद है क्योंकि यह फलता-फूलता रहता है।
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया की मदद से कुछ इस तरह बचाए जा सकते हैं पैसे
लिंक्डइन
लिंक्डइन एक यूएस-आधारित व्यवसाय और रोजगार-उन्मुख ऑनलाइन सेवा है जो वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित होती है। Microsoft ने साल 2016 में 26.2 बिलियन अमरीकी डालर में लिंक्डइन को खरीदने का निर्णय लिया था। इस सौदे में लिंक्डइन के शेयरों में तेजी देखी गई और सोशल मीडिया नेटवर्क तब से बहुत अधिक उन्नत व्यापार मंच बन गया।
इसके अलावा स्काइप और टंबलर भी ऐसे ऐप्स हैं, जो बहुत महंगे हैं। आप इनमें से कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा यूज करते हैं, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।