एंड्रायड के इन डिक्शनरी ऐप्स से अपना शब्द ज्ञान बढ़ाएं और करियर में कामयाबी पाएं

एंड्रॉएड प्लेटफॉर्म के ये पांच डिक्शनरी ऐप्स डाउनलोड करके आसानी से अपनी अंग्रेजी बेहतर बना सकती हैं और अपनी पढ़ाई के साथ करियर में भी सफलता हासिल कर सकती हैं।

 
Saudamini Pandey
best dictionary apps to learn english article

ज्यादातर महिलाएं एंड्रायड स्मार्टफोन इस्तेमाल करती हैं। इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए सहूलियत यह है कि वे एंटरटेनमेंट के साथ इस फोन से सीखना भी जारी रख सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर सभी नए एंड्रायड ऐप्स को एक ही जगह पर उपलब्ध होते हैं। एंड्रायड ऐप्स के जरिए घर बैठे कई तरह के कोर्स कर सकते हैं। इसी तरह एंड्रायड ऐप्स की मदद से अंग्रेजी भी बेहतर बनाई जा सकती है। बात चाहें करियर बनाने की हो या फिर ऑफिस में आगे बढ़ने की, हर जगह सटीक अंग्रेजी शब्दों के ज्ञान से काफी मदद मिलती है। इस काम में एंड्रायड के डिक्शनरी यानि शब्द कोष ऐप्स काफी मददगार हैं। इन डिक्शनरी ऐप्स की मदद से अंग्रेजी के नए शब्द, वाक्यांश और मुहावरे सीखे जा सकते हैं। ऐप्स के जरिए आप चलते-फिरते अपने समय और सहूलियत के हिसाब से सीख सकते हैं, इसीलिए अपनी इंग्लिश ग्रामर और शब्दों के ज्ञान में सुधार करने का यह सबसे अच्छा जरिया है। 

डिक्शनरी ऐप्स मुश्किल करेंगे आसान

अगर आपको नए शब्द सीखने में रुचि है तो इसके लिए आपको न्यूजपेपर या किताबों से मुश्किल शब्द ढूंढने में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और ना ही कोई डिक्शनरी खरीदने की जरूरत होगी। इसमें से कुछ शब्दकोष ऐप्स ऑनलाइन भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यानि इनको उपयोग करने के लिए आपको इंटरनेट के कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आज हम यहां चर्चा करेंगे एंड्रायड स्मार्टफोन के कुछ बेहतरीन डिक्शनरी ऐप्स के बारे में, जिनसे हमारी जानकारी का दायरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऐप

यह विश्व का सबसे पॉपुलर एंड्रायड अंग्रेजी डिक्शनरी ऐप है, जिसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकती हैं। इस ऑफलाइन शब्दकोष में 3.5 लाख शब्द, वाक्यांश और शब्दावली शामिल हैं। इसके साथ ही ऑक्सफोर्ड समय-समय पर डिक्शनरी अपडेट करता है, जिससे आपको नवीनतम शब्द सीखने का मौका मिलता है। इसके साथ-साथ इसमें सर्च फिल्टर्स भी दिए गए हैं जैसे कि फुजी फिल्टर, कैमरा स्कैनिंग सर्च आदि।

Read more : स्मार्ट और इंडिपेंडेंट महिलाओं के पास जरूर होने चाहिए ये '7 ऐप्स'

अंग्रेंजी शब्दकोष

एंड्रायड ऐप्स में अंग्रेजी शब्दकोष भी काफी उपयोगी है। इस ऐप में शब्द न मिलने पर यह ऑनलाइन सपोर्ट भी देता है। इसमें 1.96 लाख शब्दों, वाक्यांश और मुहावरों का डाटा है। एक मजेदार फीचर यह है कि अपनी रुचि के अनुसार इसकी बैकग्राउंट थीम चुनी जा सकती है। इस ऐप का बैकअप अपने मैमोरी कार्ड, गूगल ड्राइव एव ड्रॉपबॉक्स में लेने का विकल्प भी उपलब्ध है। 

डिक्शनरी डॉट कॉम

best dictionary apps to learn english inside

एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर डिक्शनरी डॉट कॉम काफी चर्चित अंग्रेजी शब्दकोष ऐप है। यह अंग्रेजी शब्दों और वाक्याशों की अलग तरह की लाखों परिभाषाएं और अर्थ उपलब्ध करवाता है, ताकि शब्द का रेफरेंस बेहतर तरीके से समझा जा सके। इसमें 'वर्ड ऑफ द डे' में प्रतिदिन एक नया शब्द सीखने को मिलता है, जिसका हिंदी और अंग्रेजी वाक्य प्रयोग दोनों दिखाए जाते हैं। इसमें शब्द बोलकर भी खोजे जा सकते हैं। यह शब्द के सही उच्चारण का ऑडियो भी देता है, जिससे उच्चारण में होने वाली अशुद्धि को आसानी से दूर किया जा सकता है। 

Read more : इन ऐप्स का करें इस्तेमाल और इंप्रेसिव बनाएं अपनी पर्सनेलिटी

ऑफलाइन डिक्शनरी

इस ऐप के जरिए आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी शब्दों के अर्थ खोज सकती हैं। यह शब्द, वाक्याशों एवं मुहावरों में से प्रत्येक को विस्तार से उदाहरण के साथ स्पष्ट करता है। यह शब्दों को उच्चारण करके खोजने और शब्दों का सही उच्चारण देने में भी मदद करता है। 

मेरियम वेब्सटर

best dictionary apps to learn english inside

अगर आपको खेल-खेल में अंग्रेजी सीखने का मौका मिले तो कैसा रहे। इस ऐप में आप वर्ड गेम खेलते-खेलते कई नए शब्द सीख जाएंगी। हालांकि इसके गेम्स शुरुआत में काफी मुश्किल लगते हैं, क्योंकि इसमें किसी शब्द के लिए अर्थ वाले विकल्पों में बहुत बारीक फर्क होता है। लेकिन बार-बार खेलने पर आपको उन शब्दों के बीच का अंतर समझ आने लगेगा। साथ ही ट्रू ऑर फाल्स और वर्ड ऑफ द डे जैसे सेक्शन्स देखकर भी आपको अपना शब्दज्ञान बढ़ाने में आसानी होगी। 

इन ऐप्स के इस्तेमाल से आप आसानी से इतने महीने भर में अपना अंग्रेजी शब्दज्ञान बेहतर बना सकती हैं। शब्दों की अच्छी जानकारी होने से आप उन्हें सही मौकों पर इस्तेमाल कर अपने वर्कप्लेस और सोशल सर्कल में अपनी शख्सीयत का प्रभाव छोड़ सकती हैं। तो इन ऐप्स का इस्तेमाल करिए और अपनी लर्निंग बेहतर बनाकर करियर में कामयाबी हासिल कीजिए।

 

Recommended Video

Disclaimer